⏩ श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में जिले में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में गुम बालक/बालिका होने की सूचना को दस्तयाबी करने हेतु गंभीरता को लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस जांजगीर-चाम्पा द्वारा गुम इंसान एवं अपृहत्त बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें अभियान के तहत् माह जुलाई 2024 में जिले में गुम बालक/बालिका, गुम महिला/पुरुष की दस्तायाब हेतु थाना/चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों के द्वारा हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश से तथा छ.ग. के अलग-अलग जिलों से सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया जाकर उनके परिजनों को सुपूर्द किया गया है।
⏩ इस प्रकार जिले के गुम/अपहृता 22 बालिका एवं 01 बालक को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपूर्द किया गया तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाकी जी जा रही है।


