Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Railway News : रथयात्रा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, कई TOD स्पेशल ट्रेनें संचालित

    July 3, 2026

    CG Crime : दुर्ग में दो मासूम बहनों से कथित दुष्कर्म, रोती बच्चियों ने खोली वारदात की कहानी

    July 3, 2026

    CG News : नकटी गांव के ग्रामीणों का मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले पर प्रदर्शन, बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ जोरदार विरोध

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » खतरे में कपिल सिब्बल की कुर्सी? कोलकाता रेप केस में मिली चेतावनी, बार एसोसिएशन में हलचल
    Chhattisgarh

    खतरे में कपिल सिब्बल की कुर्सी? कोलकाता रेप केस में मिली चेतावनी, बार एसोसिएशन में हलचल

    News EditorBy News EditorAugust 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में कपिल सिब्बल घिरते नजर आ रहे हैं। असल में कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष के तौर पर एक प्रस्ताव जारी किया था। इसमें उन्होंने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई रेप की घटना को बड़ी बीमारी बताया था। कहा जा रहा है कि कपिल सिब्बल के इस प्रस्ताव से कोलकाता के जघन्यतम केस का सामान्यीकरण हो रहा है। इसको लेकर ही सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने कपिल सिब्बल को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कपिल सिब्बल से माफी मांगने को कहा है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की चेतावनी दी है।

    अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि कपिल सिब्बल द्वारा जारी प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी द्वारा अप्रूव नहीं था। इस तरह से यह प्रस्ताव अवैध है। अग्रवाल ने सिब्बल पर अपने पद का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि इस तरीके से वह घटना को कमतर करके दिखा रहे हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिनिधित्व करके और इस तरह के बयान देकर हितों के टकराव का भी आरोप लगाया। उन्होंने पत्र में लिखा है कि आप सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बतौर वकील, आपको मामलों को स्वीकार करने और बहस करने का पूरा अधिकार है। 21 अगस्त, 2024 को आपने एससीबीए का एक कथित प्रस्ताव जारी किया। इसमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को बीमारी जैसा बताया गया है। साथ ही कहा गया कि प्रस्ताव आशा करता है कि देश भर में हुई ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

    अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा कि इस तरह का बयान शरारतपूर्ण, खतरनाक, असंवेदनशील और बलात्कार-हत्या पीड़िता और लाखों डॉक्टरों, प्रशिक्षुओं और छात्रों के साथ घोर अन्याय है। यह लोग अभी भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सुरक्षित कामकाजी माहौल की मांग कर रहे हैं। पत्र में आगे कहा गया है कि कपिल सिब्बल इस प्रस्ताव को वापस लें और 72 घंटे के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। ऐसा नहीं करने पर सिब्बल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। अग्रवाल के पत्र में आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की गंभीरता को कम करने के प्रयास के लिए सिब्बल की आलोचना की गई है। इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन कई सदस्यों ने भी इस प्रस्ताव को लेकर चिंता जताई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Railway News : रथयात्रा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, कई TOD स्पेशल ट्रेनें संचालित

    July 3, 2026

    CG Crime : दुर्ग में दो मासूम बहनों से कथित दुष्कर्म, रोती बच्चियों ने खोली वारदात की कहानी

    July 3, 2026

    CG News : नकटी गांव के ग्रामीणों का मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले पर प्रदर्शन, बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ जोरदार विरोध

    July 3, 2026

    CG NEWS : न्यायिक सेवा में बड़ा बदलाव, हाईकोर्ट के आदेश से 17 न्यायिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    July 3, 2026

    CG News : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ऑनलाइन सिस्टम से आसान हुआ ऋण आवेदन

    July 3, 2026

    युक्तियुक्तकरण पर छत्तीसगढ़ High Court’ का बड़ा फैसला, सरकार की नीति को मिली कानूनी राहत

    July 3, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG Railway News : रथयात्रा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, कई TOD स्पेशल ट्रेनें संचालित

    July 3, 2026

    CG Crime : दुर्ग में दो मासूम बहनों से कथित दुष्कर्म, रोती बच्चियों ने खोली वारदात की कहानी

    July 3, 2026

    CG News : नकटी गांव के ग्रामीणों का मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले पर प्रदर्शन, बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ जोरदार विरोध

    July 3, 2026

    CG NEWS : न्यायिक सेवा में बड़ा बदलाव, हाईकोर्ट के आदेश से 17 न्यायिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    July 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.