Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव

    July 31, 2026

    जिंदल वल्र्ड स्कूल में स्कूली वाहन की सरप्राईज चेकिंग 12 वाहनों में चालानी कार्यवाही

    July 31, 2026

    * यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिवस में 16 नाबालिग वाहन चालको, को पकड़ा

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अधर्म के विनाश के लिए भगवान लेते हैं अवतार :अतुल कृष्ण
    Chhattisgarh

    अधर्म के विनाश के लिए भगवान लेते हैं अवतार :अतुल कृष्ण

    News EditorBy News EditorSeptember 8, 2024Updated:September 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। ठण्डु राम परिवार (कादमा वाले) के द्वारा मेहर वाटिका में आयोजित हो रही कथा के चौथे दिन रविवार को व्यासपीठ से आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने ज्ञान की महिमा के बारे में श्रद्धालु जनों को बताया।


    कथा व्यास से अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि मनुष्य को गृहस्थ जीवन जीने के लिए भगवान शिव के आदर्शों पर चलना चाहिए। भगवान शिव अपने विवाह के श्रृंगार से समाज को बताना चाहते हैं कि मेरे सिर पर नाग विराजमान है, जिसका तात्पर्य है कि संसार के समस्त प्राणियों के सिर पर कालरूपी नाग बैठा है, जो प्रत्येक दिन उसकी आयु को खा रहा है। भगवान शेर की खाल धारण कर यह बताना चाह रहे हैं कि मनुष्य को गृहस्थ जीवन संयमित जीवन सिंह की तरह जीना चाहिए, क्योंकि शेर अपने जीवन मैं एक नारीव्रत धारी है। लोगों ने कहा है कि विवाह में दुल्हा घोड़े पर बैठता है, परन्तु भगवान शिव नन्दी पर बैठे हैं, जिसका तात्पर्य यह है कि नन्दी धर्म का प्रतीक है और घोड़ा काम का प्रतीक है। भगवान शिव पूरे शरीर पर चिता की राख लपेटे हैं, जिसका तात्पर्य यह है कि दुनिया के सभी प्राणियों को एक दिन चिता में है जाना है।
    कथाव्यास ने भगवान श्री राम एवं भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का सुन्दर वर्णन करते हुए कहा है कि जब-जब धरती पर अधर्म का बोलबाला होता है, तब-तब भगवान किसी ना किसी रूप में धरती पर अवतरित होकर असुरों का नाश करते हैं, जिससे अधर्म पर धर्म की विजय होती है। भगवान को प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को फ्रिज में बने फ्रिजर की तरह होना चाहिए अर्थात काम, क्रोध, मोह, लालच एवं ईर्ष्या को त्याग कर भक्ति एवं सच्चे मन की साधना से प्राप्त कर सकते हैं।

    “निर्मल मन जन सो मोहि पावा, मोहि कपन छल, छिद्र न भावा।”

    त्रेतायुग में जब असुरों की शक्ति बढ़ने लगी, धर्म प्रायः लुप्त हो रहा था, तब माँ कौशल्या की कोख से भगवान श्री राम ने जन्म लिया। द्वापर में माँ देवकी की कोख से भगवान श्री कृष्ण के रूप में अवतार लिया। पूज्य व्यास ने कहा कि भगवान कण-कण में विराजमान हैं, सर्वत्र विद्यमान हैं। प्रेम से पुकारने पर कहीं भी प्रकट हो सकते हैं। भगवान तो निर्मल मन एवं भक्ति देखते हैं, इसीलिए कहा गया है कि “हरि व्यापक सर्वत्र समाना, प्रेम से प्रकट होंही मैं जाना”

    0 भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर कथा व्यास ने सुन्दर भजन –
    नंद लाला प्रकट भयो आज, बृज में लडुआ बटत है,
    कौन पुण्य देवकी ने किन्हों की गोद में झूले नंदलाल, बृज में लडुआ बटत है…” को सुनकर भवन में उपस्थित हजारों श्रोता झूम उठे। भवन का दृश्य ऐसा दिखाई पड़ रहा था, जैसे साक्षात भगवान प्रकट हुए हैं। कथा व्यास ने धर्म और सम्प्रदाय में अन्तर को समझाते हुए बताया कि धर्म व्यक्ति को अन्दर से एकजुटता का भाव पैदा कराता है, वहीं सम्प्रदाय व्यक्ति को बाहर रूप में एक बनाता है।
    धर्म और सम्प्रदाय की व्याख्या करते हुए कथा व्यास ने कहा है कि एक पुस्तक, एक पूजा स्थल, एक पैगम्बर, एक पूजा पद्धति मनुष्य को सीमित व संकुचित बनाती है, जबकि ईश्वर को विभिन्न रूपों में विभिन्न माध्यमों से स्मरण करना, दर्शन करना मात्र सनातन धर्म सिखाता है। आज मेरे देश की संस्कृति, सभ्यता, खान-पान इत्यादि पर पाश्चात्य संस्कृति का असर दिखाई पड रहा है। कथा व्यास ने माता और बहनों से आग्रह किया कि गर्भवती माताओं का चिन्तन-मनन, खान-पान, पठन-पाठन, रहन-सहन होने वाले बच्चे पर अत्यन्त प्रभाव डालते हैं इसीलिए गर्भावस्था के समय माताओं को भगवत भजन का स्मरण करने के साथ सात्विक भोजन एवं आध्यात्मिक चिन्तन-मनन करना चाहिए।

    0 सांसद, महापौर ने भी लिया आशीर्वाद
    आज की कथा में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत ने पहुंचकर कथा श्रवण करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। सांसद ने व्यासपीठ व आचार्य अतुल कृष्ण से आशीर्वाद लिया। कथा आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भागवत कथा का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे हमें अपने सनातन धर्म के बारे में जानने-समझने के साथ-साथ भगवत प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। सांसद के साथ महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, श्रीमती ऊषा तिवारी, कांग्रेस कमेटी शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, पार्षद संतोष राठौर, पोषक दास महंत, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी, भाजपा नेता गोपाल मोदी ने भी आचार्य का आशीर्वाद लेकर कथा श्रवण किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव

    July 31, 2026

    जिंदल वल्र्ड स्कूल में स्कूली वाहन की सरप्राईज चेकिंग 12 वाहनों में चालानी कार्यवाही

    July 31, 2026

    * यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिवस में 16 नाबालिग वाहन चालको, को पकड़ा

    July 31, 2026

    * कोतवाली और साइबर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ रेड कार्यवाही में 02 आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    * सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जांजगीर चांपा पुलिस की जागरूकता अभियान तेज

    July 31, 2026

    एचटीपीएस परिसर में रोपे गए फलदार व देसी पौधे

    July 31, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव

    July 31, 2026

    जिंदल वल्र्ड स्कूल में स्कूली वाहन की सरप्राईज चेकिंग 12 वाहनों में चालानी कार्यवाही

    July 31, 2026

    * यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिवस में 16 नाबालिग वाहन चालको, को पकड़ा

    July 31, 2026

    * कोतवाली और साइबर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ रेड कार्यवाही में 02 आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.