कोरबा: एसपी के निर्देश पर बड़ी और छोटी बसों को हिदायत दी गई है कि वे पुराना बस स्टैंड से ओवरब्रिज होते हुए राताखार और तुलसीनगर से नया बस स्टैंड जाएं। सुनालिया रोड से बसों का आना प्रतिबंधित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बैठक में एएसपी नेहा वर्मा, एएसपी यूबीएस चौहान, यातायात प्रभारी गोवर्धन सहित ब्रजेश त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह और धीरू जोगी उपस्थित रहे।



