Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सरकार का बड़ा एक्शन, 17 अस्पताल जांच के दायरे में, स्वास्थ्य मंत्री ने दी सख्त चेतावनी

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, BLO घर-घर जाकर करेंगे पंजीकरण; ECINET ऐप से भी कर सकेंगे आवेदन

    October 1, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा सेतु अभियान के तहत पकरिया-झू में विशेष शिविर आयोजित

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » विकसित भारतः प्रधानमंत्री श्री मोदी की संकल्पना थीम पर छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
    Chhattisgarh

    विकसित भारतः प्रधानमंत्री श्री मोदी की संकल्पना थीम पर छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

    News EditorBy News EditorSeptember 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 17 सितंबर 2024/ नगरीय क्षेत्र कोरबा के राजीव गांधी इनडोर ऑडिटोरियम में आज विकसित भारत : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना, थीम पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन की झांकी तथा उनके कर्तव्य निष्ठा के साथ देश के सर्वांगिण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को सुंदर छायाचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
    छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। विधायक श्री पटेल ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन वृतांत को सुंदर रूप से दर्शाया गया है। जिससे प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को उनके जीवन की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही आमजनों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त होगी एवं वे योजनाओं से जुड़कर लाभ ले सकेंगे। कलेक्टर श्री वसंत ने भी केंद्र प्रवर्तित योजनाओं, कार्यक्रम तथा विकास के परिदृश्य पर आधारित फोटो प्रदर्शनी को सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में लगे छायाचित्रों के अवलोकन से आमजनों को जीवन में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदर्शनी में साफ नियम सही विकास, ड्रीम बिग सोलर पॉवर, किसान समृद्धि, अभूतपूर्व विकास, अनुपम परिणाम, नारी शक्ति से देश की तरक्की, जनजातिय सशक्तिकरण एक नए युग का आरंभ, दिव्यांग जनों के सच्चे साथ, सदैव जनता के साथ, श्री राम मंदिर सदियों का संघर्ष, संस्कृति का उत्कर्ष, बापू का सपना किया साकार, स्वच्छ भारत ने लिया आकार, अंतरिक्ष शक्ति सहित विभिन्न उपलब्धियों की झलक प्रदर्शित की गई। इस दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी में आए आमजनों को फोटो प्रदर्शनी के संबंध में पूरी जानकारी दी गई एवं शासकीय योजनाओं पर आधारित जनमन पत्रिका का आमजनों को वितरण भी किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रदर्शनी में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के जीवन की घटनाओं को नजदीक से जाना। साथ ही उनके द्वारा देश के सभी क्षेत्रों में विकास हेतु किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की भी जानकारी प्राप्त हुई। जिससे उन्हें अपने जीवन में कर्तव्यपथ पर अडिग रहकर निरंतर चलने की प्रेरणा मिली।
    स./सुरजीत/

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सरकार का बड़ा एक्शन, 17 अस्पताल जांच के दायरे में, स्वास्थ्य मंत्री ने दी सख्त चेतावनी

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, BLO घर-घर जाकर करेंगे पंजीकरण; ECINET ऐप से भी कर सकेंगे आवेदन

    October 1, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा सेतु अभियान के तहत पकरिया-झू में विशेष शिविर आयोजित

    October 1, 2026

    सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर

    October 1, 2026

    एक भारतीय हिंदू, जिन्होंने खुद का खून तो बहाया, लेकिन यहूदियों का खून नहीं बहने दिया।

    October 1, 2026

    * अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को SP ने दिया साइबर जागृति का संदेश

    October 1, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सरकार का बड़ा एक्शन, 17 अस्पताल जांच के दायरे में, स्वास्थ्य मंत्री ने दी सख्त चेतावनी

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, BLO घर-घर जाकर करेंगे पंजीकरण; ECINET ऐप से भी कर सकेंगे आवेदन

    October 1, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा सेतु अभियान के तहत पकरिया-झू में विशेष शिविर आयोजित

    October 1, 2026

    सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर

    October 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.