नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने लोटस 300 हाउसिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ कार्रवाई की है। दरअसल ईडी ने आज देशभर के दर्जनों ठिकानों पर रेड की। दिल्ली, मेरठ, नोएडा और चंडीगढ़ में ये रेड की गई। इस मामले में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एवं नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ रहे मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ आवास पर भी ईडी ने रेड की। रेड में करीब 1 करोड़ रुपये कैश, 12 करोड़ रुपये की डायमंड ज्वैलरी, 7 करोड़ की कीमत के सोने के गहने और केस से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। बता दें कि 300 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में ईडी ने कार्रवाई की है। इसी कड़ी में मेरठ में शारदा एक्सपोर्ट जो कि कालीन के कारोबारी से जुड़ी है, इसके मालिक आदित्य गुप्ता और आशीष गुप्ता के ठिकानों पर रेड भी रेड की गई जहां से 5 करोड़ रुपये के हीरे बरामद किए गए। बता दें कि ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


