Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    28 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 28, 2026

    Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में अनिल-विकास अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं, रायपुर कोर्ट ने प्रत्यर्पण का दिया आदेश

    November 27, 2026

    CG Politics : भिलाई निगम सभा में जोरदार हंगामा’ भाजपा पार्षद के टेबल पर चढ़ने से सदन में मची अफरा-तफरी

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » नेशनल लोक अदालत: छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता, 8 लाख 84 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण
    Chhattisgarh

    नेशनल लोक अदालत: छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता, 8 लाख 84 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण

    News EditorBy News EditorSeptember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल मोड के माध्यम से सभी 23 जिला एवं सत्र न्यायालयों की कार्यवाहियों का निरीक्षण किया. इस अवसर पर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने सभी जिलों के प्रधान जिला न्यायाधीशों और खण्डपीठ के पीठासीन अधिकारियों से संवाद करते हुए लोक अदालत की प्रगति का जायजा लिया और उन्हें अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रोत्साहित किया.

    मुख्य न्यायाधीश ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में नेशनल लोक अदालत के संबंध में गठित दोनों खण्डपीठों का भी भ्रमण किया और अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के त्वरित निराकरण की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल न्यायालयीन कार्यवाहियों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को दर्शाती है, जो पक्षकारों में विश्वास सृजित करेगी और लोक अदालत को अधिक विश्वसनीयता प्रदान करेगी.

    उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में सभी जिले के प्रधान जिला न्यायाधीशों के साथ बैठक कर सतत् पर्यवेक्षण करते हुए मार्गदर्शन दिया गया था. मुख्य न्यायाधिपति के छत्तीसगढ उच्च न्यायालय में पदभार ग्रहण करने के उपरांत से छत्तीसगढ़ में शीघ्र सुलभ व सस्ता न्याय की अवधारणा को साकार करते हुए लोगों को लोक अदालत के माध्यम से त्वरित न्याय प्रदान किया जाना सुनिश्चित हो पा रहा है.

    छत्तीसगढ़ राज्य में उच्च न्यायालय से लेकर तालुका स्तर न्यायालयों के साथ-साथ राजस्व न्यायालयों में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 8 लाख 84 हजार से अधिक मामलों का निराकरण करते हुए 229 करोड़ रूपये से अधिक का अवार्ड पारित किया गया. इस नेशनल लोक अदालत में यह महत्वपूर्ण रहा है कि सुकमा जिले में बाढ़ के कारण पक्षकार जिला न्यायालय तक नहीं आ पाए उन पक्षकारों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़कर प्रकरणों में राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया.

    मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा उच्च न्यायालय में गठित लोक अदालत की दोनों खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारी न्यायमूर्तिगण व सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया है. मुख्य न्यायाधिपति द्वारा राज्य के सभी सम्मानित प्रधान जिला न्यायाधीशगणों और नेशनल लोक अदालत के संबंध में राज्य में गठित सभी खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारियों और खण्डपीठ के सदस्यों, राजस्व अधिकारियों, पुलिस प्रशासन सभी न्यायालयीन कर्मचारियों के साथ-साथ सभी पैरालीगल वालंटियर, अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा पक्षकारों और अन्य सभी लोगों जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस नेशनल लोक अदालत को एतिहासिक रूप से सफल बनाने में योगदान दिया है, उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    28 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 28, 2026

    Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में अनिल-विकास अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं, रायपुर कोर्ट ने प्रत्यर्पण का दिया आदेश

    November 27, 2026

    CG Politics : भिलाई निगम सभा में जोरदार हंगामा’ भाजपा पार्षद के टेबल पर चढ़ने से सदन में मची अफरा-तफरी

    November 27, 2026

    कोरबा पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, गांजा से लेकर कोडीन सिरप तक का किया नष्टीकरण

    November 27, 2026

    संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को

    November 27, 2026

    स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के 74 चयनित संविदा शिक्षकों को जारी हुए पदस्थापना आदेश

    November 27, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    28 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 28, 2026

    Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में अनिल-विकास अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं, रायपुर कोर्ट ने प्रत्यर्पण का दिया आदेश

    November 27, 2026

    CG Politics : भिलाई निगम सभा में जोरदार हंगामा’ भाजपा पार्षद के टेबल पर चढ़ने से सदन में मची अफरा-तफरी

    November 27, 2026

    कोरबा पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, गांजा से लेकर कोडीन सिरप तक का किया नष्टीकरण

    November 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.