Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    August 2, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    August 2, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का किया शुभारंभ, युवाओं से किया नशामुक्त भारत के निर्माण का आह्वान

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » नवरात्रि में 9 दिनों तक मां की पूजा के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए, नोट कर लें पूरी लिस्ट
    Featured

    नवरात्रि में 9 दिनों तक मां की पूजा के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए, नोट कर लें पूरी लिस्ट

    News EditorBy News EditorSeptember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Navratri 2024 : हम सभी के लिए नवरात्रि का बेहद महत्व है. इस दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-आराधना की जाती है. बहुत से भक्त नवरात्रि का व्रत भी रखते हैं. इस बार शारदीय नवरात्रि अक्टूबर के महीने में पड़ रही है. इस दौरान घट या कलश स्थापना की जाती है और अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा-आराधना की जाती है. पूजा के दौरान खास पूजा सामग्री की जरूरत होती है. अगर आप भी नवरात्रि में उपवास करने जा रहे हैं तो यहां जानिए कौन-कौन सा सामान चाहिए होगा.

    शारदीय नवरात्रि कब है 

    हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रही है. इसी दिन नवरात्रि के पहले दिन का व्रत रखा जाएगा. माता रानी का घर में स्वागत किया जाएगा. भक्त अगले नौ दिनों तक उन्हें घर में विराजमान करेंगे.

    कलश स्थापना की सामग्री

    शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है. नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर कलश की स्थापना की जाती है. इसके बाद शैलपुत्री माता की आराधना की जाती है. कलश स्थापना के लिए पंचपल्लव या आम की पत्तियों का पल्लव, मिट्टी के बर्तन, जौ, जल, साफ कपड़ा, नारियल, कलावा, रोली, सुपारी, गंगाजल, सिक्का, दूर्वा, गेहूं और अक्षत(चावल), हल्दी, पान के पत्ते और कपूर की जरूरत की जरूरत होती है.

    शारदीय नवरात्रि में पूजा सामग्री की लिस्ट

    धूप, फूल-फल, पान, लौंग, इलायची, दुर्वा, कपूर, अक्षत, सुपारी, नारियल, कलावा, लाल चुनरी, लाल वस्त्र, लाल चंदन, मां दुर्गा की तस्वीर, घी का दीपक और श्रृंगार का सामान नवरात्रि की पूजा सामग्री में सम्मिलित किया जाता है.

    नवरात्रि की शुरुआत में इन बातों का रखें ध्यान

    • नवरात्रि की शुरुआत में घर की अच्छी तरह साफ-सफाई करें.
    • घर के बाहर मां दुर्गा के स्वागत के लिए रंगोली बनाएं.
    • देवी पूजा में सुहाग का सामान रखना न भूलें. जैसे- लाल चुनरी, लाल फूल, कुमकुम, सिंदूर, लाल चूड़ियां, बिंदी, गहने. नवरात्रि के अंतिम दिन किसी जरूरतमंद महिला को ये दान करें.
    • दुर्गा मां की पूजा करते समय देवी मंत्र दुं दुर्गायै नमः का जप करें.
    • नवरात्रि में देवी मां के साथ छोटी कन्याओं की भी पूजा करें. जरूरतमंद बच्चियों की शिक्षा के लिए धन या अन्य सामान जरूर दें.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    August 2, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    August 2, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का किया शुभारंभ, युवाओं से किया नशामुक्त भारत के निर्माण का आह्वान

    August 2, 2026

    CG News : सोने की बाली ढूंढने के टोटके का वीडियो बना मुसीबत, शिक्षिका पर गिरी निलंबन की गाज

    August 2, 2026

    CG News : अंडे के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़े युवक को घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया

    August 2, 2026

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले में जांच का दायरा बढ़ा, भिलाई में EOW की छापेमारी से मचा हड़कंप

    August 2, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    August 2, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    August 2, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का किया शुभारंभ, युवाओं से किया नशामुक्त भारत के निर्माण का आह्वान

    August 2, 2026

    CG News : सोने की बाली ढूंढने के टोटके का वीडियो बना मुसीबत, शिक्षिका पर गिरी निलंबन की गाज

    August 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.