Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : दर्दनाक हादसे से दहला गांव, तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

    August 1, 2026

    CG News : 5 माह के बच्चे पर बंदर का हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज जारी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

    August 1, 2026

    CG Industrial Accident : औद्योगिक हादसे ने ली दो और जान, मां शिवा प्लांट में घायल तीन मजदूरों का अस्पताल में इलाज जारी

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के दो जवान घायल
    Chhattisgarh

    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के दो जवान घायल

    News EditorBy News EditorSeptember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कुलगाम: जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. कुलगाम के देवसर इलाके में ये मुठभेड़ चल रही है, जहां दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है. मुठभेड़ में सेना के 2 जवान घायल हो गए हैं. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली और सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. आतंकियों की ओर से फायरिंग किये जाने के बाद, सुरक्षाबलों को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी. खबर के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आदिगाम गांव में घेरा है.

    जम्मू-कश्मीर में चुनावी माहौल के बीच कुलगाम के आदिगाम, देवसर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी. कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी. बताया, ‘कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं. आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी.’

    जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी. सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया. सुरक्षा बल जैसे ही संदिग्ध स्थान पर पहुंचे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, इनमें कई आतंकवादी मारे गए हैं. 15 सितंबर को कठुआ जिले के बानी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी.

    पहले आतंकी गतिविधियां पुंछ और राजौरी जिलों तक ही सीमित थी. लेकिन, अब ये जम्मू के अन्य क्षेत्रों में फैल रही हैं. चिनाब घाटी, उधमपुर और कठुआ में भी आतंकी सक्रिय हैं. आतंकवादी वाहनों पर घात लगाकर हमला कर रहे हैं और ग्रेनेड, कवच-भेदी गोलियों के साथ-साथ एम4 असॉल्ट राइफलों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. कश्मीर में लगातार चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों ने आतंकवादियों को पहाड़ों की ओर धकेल दिया है, जहां वह छिप जाते हैं और सुरक्षा बलों पर हमले करने के लिए सही समय का इंतजार करते हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : दर्दनाक हादसे से दहला गांव, तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

    August 1, 2026

    CG News : 5 माह के बच्चे पर बंदर का हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज जारी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

    August 1, 2026

    CG Industrial Accident : औद्योगिक हादसे ने ली दो और जान, मां शिवा प्लांट में घायल तीन मजदूरों का अस्पताल में इलाज जारी

    August 1, 2026

    Supreme Court’ ने आवारा पशुओं के मुद्दे पर सरकारों को लगाई फटकार, हादसों के पीड़ितों के मुआवजे और जवाबदेही पर दिए अहम निर्देश

    August 1, 2026

    बस्तर – सरगुजा ओलंपिक सहित राष्ट्रीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से निखरी छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी की पहचान

    August 1, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से 2 अगस्त को होगा “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    August 1, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : दर्दनाक हादसे से दहला गांव, तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

    August 1, 2026

    CG News : 5 माह के बच्चे पर बंदर का हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज जारी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

    August 1, 2026

    CG Industrial Accident : औद्योगिक हादसे ने ली दो और जान, मां शिवा प्लांट में घायल तीन मजदूरों का अस्पताल में इलाज जारी

    August 1, 2026

    Supreme Court’ ने आवारा पशुओं के मुद्दे पर सरकारों को लगाई फटकार, हादसों के पीड़ितों के मुआवजे और जवाबदेही पर दिए अहम निर्देश

    August 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.