Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव

    July 31, 2026

    जिंदल वल्र्ड स्कूल में स्कूली वाहन की सरप्राईज चेकिंग 12 वाहनों में चालानी कार्यवाही

    July 31, 2026

    * यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिवस में 16 नाबालिग वाहन चालको, को पकड़ा

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Raviwar Ke Upay: आज सूर्य देव के इन मंत्रों का करें जप, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी, करियर में भी मिलेगी तरक्की
    Featured

    Raviwar Ke Upay: आज सूर्य देव के इन मंत्रों का करें जप, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी, करियर में भी मिलेगी तरक्की

    News EditorBy News EditorSeptember 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Sunday Remedies: हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित किया गया है। ज्योतिष भी सलाह देते हैं कि कुंडली में कमजोर सूर्य को मजबूत करने के लिए इस दिन कुछ उपाय करने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि रविवार के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने से व्यक्ति की कुंडली का सूर्य मजबूत होता है। साथ ही आर्थिक, सामाजिक और अन्य कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।  तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि रविवार के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

    1. अगर अच्छे काम के बावजूद आपको कार्यस्थल पर उचित मान-सम्मान नहीं मिल पा रहा है और किसी को आपके काम की कद्र नहीं है तो आज के दिन आपको सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए और 24 बार गायत्री मंत्र का पाठ करना चाहिए। गायत्री मंत्र इस प्रकार है- ॐ भूर्भुव स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥

    2. अगर आप अपनी लीडरशिप एबिलिटी, यानी नेतृत्व क्षमता का विकास करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए और किसी जरूरतमंद को कुछ मीठा भोजन खिलाना चाहिए।

    3. अगर आप करियर में अपनी तरक्की को लेकर परेशान रहते हैं कि भविष्य में आपके साथ क्या होगा, क्या नहीं होगा, तो इसके लिये आज के दिन आपको सूर्यदेव को प्रणाम करके उनके इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:। इस प्रकार मंत्र जप करने के बाद फिर से सूर्य भगवान को प्रणाम करें।

    4. अगर आप उम्र में अपने से बड़े लोगों के साथ अच्छे रिश्ते स्थापित करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको मंदिर में गुड़ का दान करना चाहिए और सूर्यदेव के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र है-

    ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं।

    5. अगर आप सूर्यदेव की तरह तेजस्वी और अंतर्बल से युक्त होना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सूर्यदेव के आशीर्वाद से परिपूर्ण 12 मुखी रुद्राक्ष की धूप-दीप, पुष्प आदि से पूजा करके उसे गले में धारण करना चाहिए।

    6. अगर आप अपने बच्चों में कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको अपने बच्चों के हाथ से मंदिर में गुड़ का दान करवाना चाहिए और इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ घृणिः सूर्याय नमः। मंत्र जप के समय अगर आपके बच्चे भी साथ में हों तो और भी अच्छा है।

    7. अगर आप अपने धन-धान्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सूर्य भगवान की पूजा करनी चाहिए। साथ ही गाय को गेहूं की रोटी खिलानी चाहिए और गाय माता का आशीर्वाद लेना चाहिए।

    8. अगर आप अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी करके अपने आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर बरगद के पेड़ के पास जाकर नमस्कार करें। साथ ही घी का एक दीपक जलाएं।

    9. अगर आपके मन में हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है और आप उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज के दिन 7 बच्चों को केले का फल दान करें। साथ ही केतु के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:।

    10. अगर आप अपने जीवन में सब लोगों का साथ पाना चाहते हैं तो आज के दिन सोते समय अपने सिरहाने के पास किसी बर्तन में जल भरकर रखें और अगली सुबह उस जल को बरगद के पेड़ की जड़ में डाल दें।

    11. अगर आपको अपनी मेहनत का उचित फल नहीं मिल पा रहा है और आपकी तरक्की कहीं रुक-सी गई है तो आज के दिन दुर्वा से बनी हुई एक गांठ और हल्दी मिला हुआ एक लोटा जल लें। अब दुर्वा की गांठ को हल्दी मिले हुए जल में डुबोकर, भगवान गणेश की मूर्ति पर छींटा मारें। साथ ही भगवान को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इसके बाद उस बचे हुए हल्दी मिले जल को किसी पेड़-पौधे की जड़ में डाल दें।

    12. अगर जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा हैं, जिससे आपका रिश्ता टूटने के कगार पर आ चुका है तो आज के दिन बरगद के पेड़ पर सात बार कच्चा सूत लपेटते हुए उसकी परिक्रमा करें और पेड़ को हाथ जोड़कर प्रणाम करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव

    July 31, 2026

    जिंदल वल्र्ड स्कूल में स्कूली वाहन की सरप्राईज चेकिंग 12 वाहनों में चालानी कार्यवाही

    July 31, 2026

    * यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिवस में 16 नाबालिग वाहन चालको, को पकड़ा

    July 31, 2026

    * कोतवाली और साइबर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ रेड कार्यवाही में 02 आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    * सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जांजगीर चांपा पुलिस की जागरूकता अभियान तेज

    July 31, 2026

    एचटीपीएस परिसर में रोपे गए फलदार व देसी पौधे

    July 31, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव

    July 31, 2026

    जिंदल वल्र्ड स्कूल में स्कूली वाहन की सरप्राईज चेकिंग 12 वाहनों में चालानी कार्यवाही

    July 31, 2026

    * यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिवस में 16 नाबालिग वाहन चालको, को पकड़ा

    July 31, 2026

    * कोतवाली और साइबर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ रेड कार्यवाही में 02 आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.