Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Raipur SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप ने बढ़ाई पुलिस महकमे में हलचल, ट्रेनी SI पर SP की बड़ी कार्रवाई

    August 25, 2026

    CG Naxal News : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 4 भरमार बंदूक समेत वायरलेस सेट और अन्य सामान जब्त

    August 25, 2026

    *शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों में तेजी लाएं बैंकर्स – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत*

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Navratri 2024: नवरात्रि में इस विधि-विधान के साथ ही बोए जौ, तभी मां भगवती होंगी प्रसन्न, जान लें सही नियम
    Featured

    Navratri 2024: नवरात्रि में इस विधि-विधान के साथ ही बोए जौ, तभी मां भगवती होंगी प्रसन्न, जान लें सही नियम

    News EditorBy News EditorOctober 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Navratri 2024: आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं, जो कि 12 अक्टूबर को समाप्त होंगे। इसी दिन दुर्गा विसर्जन के साथ विजयादशमी का त्यौहार भी मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है और यह प्रमुख पर्वों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा धरती लोक पर आती हैं और भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई तरह के उपाय अपनाते हैं। वहीं नवरात्रि के दिन पहले दिन कलश स्थापना और जौ बोने का विधान है। तो आइए जानते हैं कि किसी विधि और नियम के साथ जौ बोना चाहिए। साथ ही जानेंगे इसके महत्व के बारे में।

    नवरात्रि में जौ क्यों बोया जाता है?

    नवरात्रि के पहले दिन जौ बोने की परंपरा है, जिसे ज्वार या खैत्री भी कहा जाता है।  जौ को पूजा पाठ में सबसे पवित्र अन्न माना जाता है। इसे बोने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। साथ ही यह समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है।

    नवरात्रि में इस विधि के साथ बोए जौ

    सबसे पहले स्नान आदि कर साफ-सुथरे कपड़े पहन लें और फिर इसके बाद मंदिर या पूजा घर को साफ कर गंगाजल छिड़कर शुद्ध कर लें। अब जौ बोने के लिए मिट्टी का एक पात्र लें और उसे साफ करें और गंगाजल से पवित्र कर लें। फिर साफ मिट्टी की एक परत बिछाएं और उसपर जौ के दानों परत बनाकर फिर से मिट्टी की परत चढ़ा दें। मिट्टी के पात्र के नीचे स्वास्तिक बनाकर उस पर पात्र रखें। पात्र के चारों तरफ मोली बांधकर पारत्र सतिया बनाकर टीका और अक्षत लगाएं। अब इस पात्र को देवी मां की मूर्ति या तस्वीर के सामने रख दें। नवरात्रि के पहले दिन इस पात्र में साफ पानी डालें। जौ और पानी की मात्रा पात्र के हिसाब से ही डालें।

    जौ पूजा का महत्व

    नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के समय जौ यानी खेत्री देवी की भी पूजा साथ-साथ करें। खेत्री देवी दुर्गा का शाकुम्बरी का स्वरूप माना जाता है, जो सुख समृद्धि लाने वाली है। इसकी पूजा से घर का वातावरण पवित्र होता है और खुशहाली आती है।

    जौ पूजन नियम

    • जौ की मात्रा पात्र यानी बर्तन के आकार के अनुसार ही लें और पानी भी उसी मात्रा में डालें।
    • नवरात्रि के हर दिन पूजा के बाद जौ को आरती दिखाएं और जल सी सीचें।
    • जौ यानी खेत्री माता को प्रणाम कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।
    • नवरात्रि के आखिरी दिन खेत्री मां से पूजा के दौरान हुई भूलचूक के लिए माफी मांगते हुए कुछ जौ माता को अर्पित करें।
    • कुछ जौ परिवार के सदस्यों को दें, कुछ तिजोरी में रख लें और बाकी साफ जल, नदी, तालाब आदि में विसर्जित कर दें।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Raipur SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप ने बढ़ाई पुलिस महकमे में हलचल, ट्रेनी SI पर SP की बड़ी कार्रवाई

    August 25, 2026

    CG Naxal News : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 4 भरमार बंदूक समेत वायरलेस सेट और अन्य सामान जब्त

    August 25, 2026

    *शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों में तेजी लाएं बैंकर्स – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत*

    August 25, 2026

    *समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश*

    August 25, 2026

    *विष्णु भैया की सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का आत्मविश्वास, मेहनत से लखपति दीदी बनीं श्रीमती जया राठिया*

    August 25, 2026

    साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 1000 नागरिकों को किया गया साइबर जागृत

    August 25, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Raipur SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप ने बढ़ाई पुलिस महकमे में हलचल, ट्रेनी SI पर SP की बड़ी कार्रवाई

    August 25, 2026

    CG Naxal News : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 4 भरमार बंदूक समेत वायरलेस सेट और अन्य सामान जब्त

    August 25, 2026

    *शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों में तेजी लाएं बैंकर्स – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत*

    August 25, 2026

    *समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश*

    August 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.