Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता

    November 16, 2026

    रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारण को लेकर जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न, 05 जनवरी 2027 से 20 अप्रैल 2027 तक जल प्रदाय का सर्वसम्मति से निर्णय

    November 16, 2026

    जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का हुआ आयोजन, सांसद सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » राम और रावण दोनों का किरदार निभा चुका है ये अभिनेता, भगवान मान लोग करने लगे थे पूजा
    Entertainment

    राम और रावण दोनों का किरदार निभा चुका है ये अभिनेता, भगवान मान लोग करने लगे थे पूजा

    News EditorBy News EditorOctober 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दशहरा पूरे भारत में बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। हिंदू परंपरा के अनुसार, यह दिन उस शुभ अवसर का प्रतीक है जब भगवान राम ने लंका के राजा रावण पर अपनी जीत हासिल कर उसका घमंड तोड़ दिया था। ये रामायण का वो सार है जो कई बार स्क्रीन पर देखने को मिला है। 17 बार भगवान कृष्ण बन घर-घर में मशहूर हुए। वहीं अभिनेता भगवान राम और रावण दोनों का किरदार निभाकर आइकन बन गए, जिसके बाद लोग उनकी पूजा करने लगे थे। लेकिन, केवल एक ही बार ऐसा हुआ है जब उन्होंने राम और रावण दोनों की भूमिका निभाई है। इन किरदारों के बाद उन्हें इतना नेम फेम मिला की कि लोगों ने उनके नाम पर मंदिर बना दिए।

    इस एक्टर ने निभाया है भगवान राम और रावण का किरदार

    Gen Z के लिए, एनटीआर का मतलब जूनियर हो सकता है, लेकिन तेलुगु सिनेमा के प्रशंसकों के लिए शुरुआत से ही उनके सुपरस्टार एनटी रामा राव रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े आइकन में से एक हैं। सीनियर एनटीआर वह अभिनेता हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर भगवान राम और रावण दोनों की भूमिकाएं निभाई हैं। यहां तक ​​कि उन्होंने 17 फिल्मों में भगवान कृष्ण की भूमिका भी निभाई है और नया रिकॉर्ड बनाया दिया था। एनटीआर ने पहली बार 1963 की फिल्म ‘लव कुश’ में भगवान राम की भूमिका निभाई और उसके बाद कई फिल्मों में भूमिका दोहराई। लेकिन उससे पहले, वह 1958 में रिलीज हुई ‘भूकैलास’ में रावण की भूमिका निभा चुके थे।

    इस अभिनेता की पूजी करने लोग

    हालांकि, फिल्म ‘भूकैलास’ सफल नहीं रही और एनटीआर ने राक्षस राजा का किरदार कल्ट क्लासिक ‘सीताराम कल्याणम’ (1961) में किया। पौराणिक नाटकों की शैली में महारत हासिल कर चुके एनटीआर तेलुगु दर्शकों के लिए एक मसीहा है, जिन्हें भगवान मान पूजा जाता है। उन्होंने 1960 और 70 के दशक में अपने किरदारों से जबरदस्त दबदबा बनाया। बाद में उन्होंने रॉबिन हुड जैसे किरदार निभाना शुरू कर दिया और फिर आगे चलकर उन्होंने राजनीति में एंट्री की।

    जब एनटीआर के लिए बने मंदिर

    1960 के दशक में एनटीआर ने तेलुगु सिनेमा में जबरदस्त स्टारडम हासिल किया था। भगवान राम, भगवान शिव, भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु के रूप में उनकी भूमिकाओं के कारण उन्हें ‘दिव्य’ का दर्जा भी दिया गया था। हैदराबाद में उनके घर को एक तीर्थ स्थल माना जाता था, जहां कई प्रशंसक मंदिरों में जाने से पहले वहां पूजा-अर्चना करते थे। 1970 के दशक में, आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में उनके नाम पर आधा दर्जन मंदिर बनाए गए, जिनमें उन्हें उनके राम और कृष्ण अवतार में दर्शाया गया। वहीं एनटीआर पैंस के दिलों में सिर्फ एक अच्छे एक्टर के तौर पर रहना चाहते थे।

    एनटीआर की विरासत

    1982 में, एनटीआर ने फिल्मों से खुद को दूर कर लिया और तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की। पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव जीता और एनटीआर राज्य के मुख्यमंत्री बने। इस पद पर वे 1995 तक तीन कार्यकाल तक रहे। अभिनेता-राजनेता का जनवरी 1996 में 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हालांकि सिनेमा में उनकी विरासत सिर्फ उनकी भूमिकाओं से कहीं ज्यादा है। वे तेलुगु सिनेमा के नंदमुरी परिवार के पितामह भी थे। उनके दो बेटे- चैतन्य कृष्ण और साई कृष्ण हैं जो फिल्म निर्माता हैं। उनके पांचवें बेटे नंदमुरी बालकृष्ण अपनी पीढ़ी के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। उनके चौथे बेटे हरिकृष्ण एक अभिनेता थे, जिनकी युवावस्था में ही मृत्यु हो गई। जूनियर एनटीआर हरिकृष्ण के बेटे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता

    November 16, 2026

    रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारण को लेकर जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न, 05 जनवरी 2027 से 20 अप्रैल 2027 तक जल प्रदाय का सर्वसम्मति से निर्णय

    November 16, 2026

    जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का हुआ आयोजन, सांसद सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    November 16, 2026

    कलेक्टर श्री महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    November 16, 2026

    * *जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ी कार्रवाई: पैसे लेकर शराब बिक्री के आरोपियों को छोड़ने के मामले में 06 पुलिसकर्मी निलंबित*

    November 16, 2026

    दिनांक 12.11.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक महिला, जो घटना के समय घर में अकेली थी, के घर में दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा जबरन प्रवेश कर महिला के साथ मारपीट की गई तथा घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर आरोपी मौके से फरार हो गए।

    November 16, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता

    November 16, 2026

    रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारण को लेकर जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न, 05 जनवरी 2027 से 20 अप्रैल 2027 तक जल प्रदाय का सर्वसम्मति से निर्णय

    November 16, 2026

    जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का हुआ आयोजन, सांसद सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    November 16, 2026

    कलेक्टर श्री महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    November 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.