श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू बी एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में जेटवर्क कंपनी के देवगाँव स्थित बेचिंग प्लांट से 400 बोरी सीमेंट चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 31.10.2024 को थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि जेटवर्क कंपनी के देवगाँव स्थित बेचिंग प्लांट से 400 बोरी सीमेंट को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया है, उक्त रिपोर्ट को तत्काल संज्ञान में लेते हुए दीपका पुलिस की टीम गठित कर मुखबीर सूचना प्राप्त कर 400 बोरी सीमेंट चोरी कर सीमेंट को सप्लाई करने वाले, चोरी की सीमेंट बिक्री करने वाले और ख़रीदी करने वाले उपरोक्त आरोपियों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से अलग अलग स्थानों से 400 बोरी सीमेंट तथा घटना में प्रयुक्त दोनों ट्रेक्टर वाहन को जप्त किया गया है और घेराबंदी कर घटना कारीत करने वाले गिरोह के 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


