Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    * 5 साल से फरार स्थायी वारंटी को पकड़ने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्तार कर भेजा जेल

    October 11, 2026

    * *तालदेवरी में जुए के फड़ पर बिर्रा पुलिस की दबिश, 7 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

    October 11, 2026

    कोरबा की प्रथम महापौर श्याम कंवर का निधन, कल भैसमा में होगा अंतिम संस्कार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Somwar Upay: आज इन उपायों को कर के भोलेनाथ को करें प्रसन्न, धन-धान्य में होने लगेगी बढ़ोतरी
    Featured

    Somwar Upay: आज इन उपायों को कर के भोलेनाथ को करें प्रसन्न, धन-धान्य में होने लगेगी बढ़ोतरी

    News EditorBy News EditorNovember 4, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Somwar Ke Upay: सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। अगर किसी भी जातक की कोई मुराद लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है तो वे सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें। ऐसा करने महादेव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करेंगे। इसके अलावा आज सोमवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से जीवन की अलग-अलग समस्याओं का समाधान भी मिल जाता है। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि सोमवार के दिन किन उपायों को करना फलदायी रहेगा।

    1. अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में सोमवार के दिन इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो घर से निकलते समय दर्पण, यानि शीशा में अपना चेहरा देखकर अवश्य जाएं। साथ ही मन-ही-मन भगवान शिव से सफलता के लिए प्रार्थना करें। आज के दिन ऐसा करने से आपका मन पॉजिटिव रहेगा, इससे आपका इंटरव्यू अच्छा जाएगा और आपकी मेहनत का असर दिखेगा।
    2. यदि आपको व्यापार के लाभ में पैसों की लगातार कमी हो रही है या व्यापार में आपको लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे आप कुछ नया करने की नहीं सोच पा रहें और आपका मनोबल कम होता चला जा रहा है तो इसके लिए आप कोई भी नया काम शुरु करने से पहले अपने पास 2 सफेद फूल रख लें और जब काम हो जाये तो उन्हें बहते पानी में प्रवाहित कर दें। आज ऐसा करने से आपके व्यापार में धन लाभ होना शुरू हो जाएगा।
    3. अगर घर में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच अनबन रहता है, जिसके कारण आपका मन बेचैन रहता है तो आप सोमवार के दिन घर के नजदीकी मंदिर में भगवान शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं और साथ ही किसी जरूरतमंद को एक कटोरी चावल दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपका मन शांत रहने लगेगा और परिवार के माहौल में पॉजिटिविटी आने लगेगी।
    4. अक्सर उपलब्धियां सामने होते हुए भी आपको नजर नहीं आती हैं। ऐसा तब महसूस होता है जब आपके पास सब कुछ होते हुए भी आपको लगे कि आपके पास कुछ नहीं हैं। तो इसके लिए आप सोमवार के दिन कुश या कंबल के आसन पर बैठकर तुलसी या रुद्राक्ष की बनी माला से कम से कम 108 बार भगवान शिव के मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ ऐं ह्रीं सोमाय नम:। आज ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होगी साथ ही आप उपलब्धियों का लाभ उठाने में सफल होंगे।
    5. अक्सर भागदौड़ भरी लाइफ में कई बार इंसान किसी काम को लेकर इतना परेशान हो जाता है कि उलझन में आ जाता है। अधिकतर लोगों के साथ ऐसा होना आम बात है, इससे बचने के लिए सोमवार के दिन नहा-धोकर तुलसी के पौधे की 11 बार परिक्रमा करें और साथ में घी का दीपक जलाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपकी उलझन कम होगी, लिहाजा आपका जीवन सुखमय बनेगा।
    6. आपने देखा होगा आपको उस समय बहुत गुस्सा आता है जब काफी मेहनत करने के बाद भी परिणाम अच्छे नहीं मिल पाते। आपको याद सबकुछ रहता है लेकिन परीक्षा के समय भूल जाते है तो आप चांदी का एक चौकोर टुकड़ा बाहर जाते समय अपनी जेब में हमेशा रखें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा, साथ ही आपकी स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी।
    7. अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं, तो उससे मुक्ति पाने के लिए आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने शत्रुओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
    8. अगर आप अपने धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन स्नान आदि के कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी शिव मंदिर में जाकर, जल में थोड़ा गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी।
    9. अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं, तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए आज के दिन जल में कुछ बूंद दूध मिलकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी जो भी परेशानी होगी, उसका हल जल्द ही निकलेगा।
    10. अगर आप अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। अगर संभव हो तो गाय का दूध अर्पित करें। साथ ही शिव मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- ॐ नम: शिवाय। इस प्रकार जप पूरा होने के बाद अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
    11. अगर आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिए आज के दिन स्नान आदि के बाद आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर चंदन का टीका लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से पढ़ाई-लिखाई से संबंधित आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।
    12. अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान आपके सभी कामों में मदद करे और उनसे आपके रिश्ते बेहतर बना रहे, तो आज के दिन शिव जी को नारियल अर्पित करें। साथ ही भगवान को सूखे मेवे का भोग लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान सभी कामों में आपकी मदद करेगी और उनसे आपका रिश्ता बेहतर बना रहेगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    * 5 साल से फरार स्थायी वारंटी को पकड़ने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्तार कर भेजा जेल

    October 11, 2026

    * *तालदेवरी में जुए के फड़ पर बिर्रा पुलिस की दबिश, 7 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

    October 11, 2026

    कोरबा की प्रथम महापौर श्याम कंवर का निधन, कल भैसमा में होगा अंतिम संस्कार

    October 11, 2026

    11 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 11, 2026

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    * 5 साल से फरार स्थायी वारंटी को पकड़ने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्तार कर भेजा जेल

    October 11, 2026

    * *तालदेवरी में जुए के फड़ पर बिर्रा पुलिस की दबिश, 7 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

    October 11, 2026

    कोरबा की प्रथम महापौर श्याम कंवर का निधन, कल भैसमा में होगा अंतिम संस्कार

    October 11, 2026

    11 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.