Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम

    July 9, 2026

    बिना बिजली बंद किए नई तकनीक से खींचा गया 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन का तार

    July 9, 2026

    09 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों का लंबे समय से रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए अपना राशिफल …

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पश्चिम बंगाल में टल गया बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे ट्रेन के 3 डिब्बे, मौके पर पहुंचे अधिकारी
    Chhattisgarh

    पश्चिम बंगाल में टल गया बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे ट्रेन के 3 डिब्बे, मौके पर पहुंचे अधिकारी

    News EditorBy News EditorNovember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल में रेल हादसा देखने को मिला है। दरअसल हावड़ा में नालपुर के पास एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गई है। दरअसल यह सिकंदराबाद से शालीमार आ रही थी। ट्रेन संख्या 22850 सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन और दो डिब्बे बेपटरी हो गए हैं। ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस घटना में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। फिलहाल घटना की सूचना पाकर मौके पर रेलवे के कर्मचारी पहुंच गए हैं। बता दें कि घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि हावड़ा रेलवे स्टेशन से करीब 20 किमी दूर यह हादसा हुआ है। सिकंदराबाद शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 3 डिब्बों के पटरी से उतरने के बाद खडगपुर रेलवे स्टेशन के डीआरएम के.आर. चौधरी ने कहा, ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इसमें 700 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं। सभी को शालीमार-हावड़ा भेजने की व्यवस्था कर दी गई है। बसों की भी व्यवस्था की गई है। बहाली का कार्य जारी है। हावड़ा से खड़गपुर जाने वाला मार्ग साफ है।

    टल गया बड़ा रेल हादसा

    रेलवे के मुताबिक किसी को इस घटना में बहुत ज्यादा नुकसान देखने को नहीं मिला है। केवल एक से दो यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक कुल 3 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए हैं। दरअसल जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त डाउन ट्रेन सिकंदराबाद शालीमार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन धीमी गति पर थी। इस कारण बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। बता दें कि 3 डिब्बों में एक पार्सल वैन और 2 यात्री डिब्बे शामिल हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पंजाब में बड़ा ट्रेन हादसा देखने को मिला था। यहां फतेहगढ़ जिले में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल के एक डिब्बे में धमाका हो गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे। बता दें कि यह ट्रेन अमृतसर से हावड़ा जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी संख्या 13006 के एक समान्य श्रेणी के डिब्बे में धमाका हुआ। राजकीय रेलवे पुलिस ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि घटना शनिवार की रात करीब 10.30 बजे की है। ट्रेन के डिब्बे में पटाखों से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी में धमका हुआ था।

    ट्रेन में फटे थे पटाखे

    बता दें कि ट्रेन में हुए धमाके में एक महिला यात्री समेत कुल चार यात्री घायल हो गए थे। जीआरपी के पुलिस उपाधीक्षक जगमोहन सिंह ने बताया कि घायलों को फतेहगढ़ साहिब के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच से अबतक यह पता चला है कि धमाका ट्रेन के सामान्य डिब्बे में एक प्लास्टिक की बाल्टी में रखे पटाखे के कारण हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन की बोगी में धुआं ही धुआं हो गया था, जिससे हड़कंप मच गया। यात्रियों ने छलांग लगानी शुरू कर दी। ट्रेन लुधियाना से चलकर सरहिंद जंक्शन पर रुकने के बाद अंबाला के लिए रवाना हुई थी, इसलिए उसकी स्पीड कम थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम

    July 9, 2026

    बिना बिजली बंद किए नई तकनीक से खींचा गया 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन का तार

    July 9, 2026

    09 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों का लंबे समय से रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए अपना राशिफल …

    July 9, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ वन विभाग का डिजिटल कदम, मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर लागू होगी नई व्यवस्था

    July 8, 2026

    CG News : CM साय का बड़ा निर्देश, जमीन रिकॉर्ड के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, WhatsApp पर मिलेगी सुविधा

    July 8, 2026

    CG Cabinet Meeting : साय सरकार की अहम बैठक शुरू, जनता से जुड़े मुद्दों और नीतियों पर हो रहा विचार-विमर्श

    July 8, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम

    July 9, 2026

    बिना बिजली बंद किए नई तकनीक से खींचा गया 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन का तार

    July 9, 2026

    09 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों का लंबे समय से रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए अपना राशिफल …

    July 9, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ वन विभाग का डिजिटल कदम, मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर लागू होगी नई व्यवस्था

    July 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.