कोरबा 14 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के विक्रय पर रोक लगाने जिला प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के सहकारी समितियों में अवैध धान के आवक, धान की रिसाइक्लिंग, कोचियों- बिचौलियों के धान की विक्रय एवं राजस्व भूमि पर कब्जाकर लगाए गए धान की बिक्री को रोकने हेतु राजस्व अमला द्वारा मुश्तैदी से कार्य किया जा रहा है।
इस हेतु प्रशासन द्वारा समितियों में धान के आवक पर निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में कोरबा विकासखण्ड के ग्राम खैरभवना में तहसीलदार अजगरबहार श्री मनहरण राठिया एवं राजस्व टीम द्वारा लगभग 1.68 एकड़ शासकीय भूमि में कब्जा कर लगाए गए फसल पर जब्ती की कार्यवाही की गई है। जिससे इस धान की बिक्री उपार्जन केंद्र में पंजीकृत खाते से नही हो पाए। गौरलतब है कि यह भूमि बांगो परियोजना के तहत 30-40 वर्ष पूर्व शासन द्वारा अधिग्रहित किया गया है। जिस पर गंगा सिंह कंवर द्वारा फसल लगाकर कब्जा किया गया था। राजस्व विभाग द्वारा इस पर संज्ञान लेकर कार्यवाही की गई है। जिससे जिले के पंजीकृत किसानों का वैध धान ही समितियों में विक्रय हो।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


