Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : खनन माफिया पर कड़ा प्रहार’ अवैध रेत उत्खनन पर अब लगेगा 5 लाख तक का जुर्माना

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Journalist Safety News : वकीलों ने खोला मोर्चा , साथी वकील पर हाथ उठाने वाले अफसर को सस्पेंड करने की उठी मांग

    April 17, 2026

    जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ सरकार के सख्त निर्देश, बिना अनुमति नहीं मिलेगी छुट्टी

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » समितियों में किसानों को धान विक्रय में सहूलियत हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं कराएं सुनिश्चित : कलेक्टर
    Chhattisgarh

    समितियों में किसानों को धान विक्रय में सहूलियत हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं कराएं सुनिश्चित : कलेक्टर

    News EditorBy News EditorNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 14 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानो से धान खरीदी कार्य का आज से शुभारंभ हो गया है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में आज विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र पोड़ी में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ। समिति में किसानों का पुष्पमाला भेंटकर स्वागत किया गया एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा अर्चना कर धान खरीदी की विधिवत शुरुआत की गई।
    ग्राम टुनियाकछार के कृषक श्रीमती माधुरी देवी एवं उनके पति श्री जे पी सिंह द्वारा लगभग 10 क्विंटल धान विक्रय हेतु उपार्जन केंद्र लाया गया था। कलेक्टर ने कृषक श्रीमती माधुरी देवी को शुभकामनाएं देते हुए समिति प्रबंधक को धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु केंद्र में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं सभी समितियों में गुणवत्ता युक्त धान खरीदी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समिति में किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए, सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।
    कलेक्टर ने केंद्र में धान की नमी परीक्षण का जांच करते हुए बारदाना उपलब्धता, धान भंडारण एवं उठाव व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने हमाल पंजी, बारदाना पंजी सहित केंद्र में संधारित किए जाने वाले सभी पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने जिले के समस्त उपार्जन केंद्रों में सभी पंजियों को अद्यतन रखने के निर्देश उप पंजीयक सहकारी संस्थान को दिए। साथ ही सभी केंद्रों में नाप तौल मशीन व नमी परीक्षण मशीन का अंशांकन प्रमाण पत्र प्रदर्शित कराने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की सतत निगरानी रखने एवं अवैध धान की बिक्री पर रोक लगाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
    इस अवसर पर एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री तुला राम भारद्वाज, जिला खाद्य अधिकारी श्री घनश्याम सिंह कंवर, उप पंजीयक सहकारिता श्रीमती पूर्णिमा सिंह, जिला विपणन अधिकारी श्रीमती जाह्नवी जिलहरे, नोडल कॉपरेटिव बैंक श्री एस. के. जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं समिति के कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : खनन माफिया पर कड़ा प्रहार’ अवैध रेत उत्खनन पर अब लगेगा 5 लाख तक का जुर्माना

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Journalist Safety News : वकीलों ने खोला मोर्चा , साथी वकील पर हाथ उठाने वाले अफसर को सस्पेंड करने की उठी मांग

    April 17, 2026

    जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ सरकार के सख्त निर्देश, बिना अनुमति नहीं मिलेगी छुट्टी

    April 17, 2026

    Road Accident : छत्तीसगढ़ की सड़कों पर रफ़्तार का खूनी खेल, 2 की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट

    April 17, 2026

    धर्मांतरण कानून बना विवाद की वजह, याचिका में दुरुपयोग की आशंका

    April 17, 2026

    Indian Premier League 2026 : क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी’ रायपुर में RCB मैच, QR कोड से एंट्री सिस्टम लागू

    April 17, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG NEWS : खनन माफिया पर कड़ा प्रहार’ अवैध रेत उत्खनन पर अब लगेगा 5 लाख तक का जुर्माना

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Journalist Safety News : वकीलों ने खोला मोर्चा , साथी वकील पर हाथ उठाने वाले अफसर को सस्पेंड करने की उठी मांग

    April 17, 2026

    जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ सरकार के सख्त निर्देश, बिना अनुमति नहीं मिलेगी छुट्टी

    April 17, 2026

    Road Accident : छत्तीसगढ़ की सड़कों पर रफ़्तार का खूनी खेल, 2 की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट

    April 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.