Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026

    जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

    October 16, 2026

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर 2026 को होने वाले चेक बाउंस के मामले के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG : स्कूल ले जाने वाले ड्राइवर ने छात्रा के साथ रचाई शादी, थाने में हंगामा
    Chhattisgarh

    CG : स्कूल ले जाने वाले ड्राइवर ने छात्रा के साथ रचाई शादी, थाने में हंगामा

    News EditorBy News EditorNovember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग : भिलाई सेक्टर 6 स्थित महिला थाने के अंदर सोमवार रात लव मैरिज को लेकर लड़का और लड़की पक्ष में मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि BSP के अधिकारी की बेटी ने ड्राइवर से लव मैरिज कर ली, जिससे BSP कर्मी का परिवार नाराज है। इसी को लेकर विवाद हुआ है।

    दरअसल, बीएसपी के अधिकारी स्वतंत्र ताम्रकार की बेटी शैवी ताम्रकार ने 6 नवंबर को रायपुर निवासी आशुतोष देशपाण्डेय से लव मैरिज की है। जिस स्कूल में शैवी पढ़ाती थी, उसी स्कूल में आशुतोष ड्राइवर है, लेकिन शैवी के परिवार को रिश्ता मंजूर नहीं था। इससे शैवी ताम्रकार और आशुतोष ने भागकर शादी कर ली। जब शैवी स्कूल से आशुतोष के साथ भागी तो उसके माता पिता ने नेवई थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस लड़की की तलाश कर ही रही थी कि इसी दौरान लड़की और लड़का नेवई थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी आनंद शुक्ला को बताया कि वो भागे नहीं बल्कि उन्होंने रायपुर में आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया है। लड़की और लड़का बालिग होने से थाना प्रभारी ने उनका बयान लिया और छोड़ दिया।

    लड़की के पिता ने मामले की शिकायत थाने में की थी, इसलिए दोनों लड़का लड़की को महिला थाने बयान के लिए बुलाया गया था। लड़की अपने पति और ससुर के साथ रायपुर की दो महिला अधिवक्ता के साथ बयान दर्ज कराने सोमवार शाम पहुंची थी। इसी दौरान वहां लड़की के माता पिता, मामा और अन्य लोग आ गए। महिला थाने में ही दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। लड़की शैवी का आरोप है कि वह अपने ससुर और पति के साथ बयान दर्ज करा ही रही थी। इसी दौरान उसके मामा पापा और मां आए। गला पकड़कर उसे मारने लगे। उन लोगों ने उसके ससुर को भी पीटा, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा।

    महिला अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर लड़की के परिजनों ने उनके साथ बहस की। उनका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद देर रात भिलाई नगर थाने में लिखित शिकायत दी। टीआई प्रशांत मिश्रा का कहना है कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026

    जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

    October 16, 2026

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर 2026 को होने वाले चेक बाउंस के मामले के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 16, 2026

    Bastar Dussehra 2026 : बस्तर दशहरा में मगरमुही रस्म संपन्न, विजय रथ निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

    October 16, 2026

    शिवरीनारायण मेले में जानलेवा हमला करने के मामले में एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    October 16, 2026

    * डभरा में अवैध शराब बिक्री करते 2 आरोपी धराये, 30 लीटर महुआ शराब जप्त**

    October 16, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026

    जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

    October 16, 2026

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर 2026 को होने वाले चेक बाउंस के मामले के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 16, 2026

    Bastar Dussehra 2026 : बस्तर दशहरा में मगरमुही रस्म संपन्न, विजय रथ निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

    October 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.