Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Update : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय तूफान अकवान का असर, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश

    November 17, 2026

    कोरबा के सलोरा गांव में सनसनीखेज वारदात, पत्नी पर शक में पिता ने मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट

    November 17, 2026

    17 November 2026 Horoscope : कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » रैपर बादशाह के क्लब के बाहर फेंके गए बम, चंडीगढ़ में दो जगहों पर हुआ धमाका
    Chhattisgarh

    रैपर बादशाह के क्लब के बाहर फेंके गए बम, चंडीगढ़ में दो जगहों पर हुआ धमाका

    News EditorBy News EditorNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह दो नाइट क्लबों के बाहर धमाके होने से सनसनी फैल गई। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में सेविले बार एंड लाउंज और डिओरा क्लब के बाहर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने बम फैंके और मौके से फरार हो गए। सेविले बार एंड लाउंज क्लब में मशहूर रैपर बादशाह की हिस्सेदारी है। धमाके के चलते क्लब के बाहर लगे शीशे टूट गए। पुलिस जांच में पता चला है कि क्लबों के बाहर देसी बम फेंके गए थे जो कम तीव्रता के थे, वारदात में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल लिए हैं।

    वहीं राजधानी चंडीगढ़ में यह वारदात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक पहले होने से सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 3 दिसंबर को चंडीगढ़ आ रहे हैं। चंडीगढ़ के जिस इलाके में धमाके हुए, वह पॉश एरिया है।

    डीएसपी दिलबाग सिंह ने बताया कि सुबह 3.25 बजे हमें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई तो वहां क्लब के शीशे टूटे हुए थे। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। नकाबपोश आरोपी सेक्टर-26 थाने के आगे से आए थे। आरोपियों ने स्लिप रोड पर बाइक खड़ी की। पहले उन्होंने सेविले बार एंड लाउंज के बाहर देसी बम फेंका। इसके बाद वे डिओरा क्लब के बाहर बम फेंकने पहुंचे। इन दोनों क्लबों के बीच करीब 30 मीटर की दूरी है।

    चंडीगढ़ में क्लबों के बाहर जिस समय धमाके हुए, उस समय क्लब बंद थे। इस कारण जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर केवल सिक्युरिटी गार्ड थे, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। गार्ड पूर्ण सिंह ने बताया है कि आरोपी बाइक पर आए थे। एक युवक बाइक स्टार्ट कर खड़ा था, दूसरे युवक ने विस्फोटक फेंका। दोनों के मुंह कपड़े से ढके थे।
    पुलिस इस वारदात के पीछे फिरौती के अंगल से भी जांच कर रही है। चंडीगढ़ के कई क्लब संचालकों से गैंगस्टर वसूली कर चुके हैं और कई को धमकी भी मिल चुकी है। ऐसे मे घटना के पीछे वसूली का मकसद हो सकता है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Update : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय तूफान अकवान का असर, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश

    November 17, 2026

    कोरबा के सलोरा गांव में सनसनीखेज वारदात, पत्नी पर शक में पिता ने मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट

    November 17, 2026

    महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता

    November 16, 2026

    रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारण को लेकर जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न, 05 जनवरी 2027 से 20 अप्रैल 2027 तक जल प्रदाय का सर्वसम्मति से निर्णय

    November 16, 2026

    जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का हुआ आयोजन, सांसद सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    November 16, 2026

    कलेक्टर श्री महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    November 16, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG Weather Update : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय तूफान अकवान का असर, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश

    November 17, 2026

    कोरबा के सलोरा गांव में सनसनीखेज वारदात, पत्नी पर शक में पिता ने मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट

    November 17, 2026

    17 November 2026 Horoscope : कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    November 17, 2026

    महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता

    November 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.