Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में भीषण हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र ने गंवाई जान’ एक की हालत गंभीर

    August 26, 2026

    बारिश रोकने की अजीबोगरीब कोशिश’ Bhojraj Nag’ का नींबू काटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 26, 2026

    *धुएं से राहत, स्वास्थ्य की सुरक्षा—विष्णु भैया ने माताओं-बहनों का रखा ध्यान*

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बाप रे… निर्दयी बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड के शव के 40-50 टुकड़े कर जंगल में जानवरों को खाने के लिए फेंका
    Chhattisgarh

    बाप रे… निर्दयी बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड के शव के 40-50 टुकड़े कर जंगल में जानवरों को खाने के लिए फेंका

    News EditorBy News EditorNovember 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    रांची: झारखंड में दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने लिव-इन में रह चुकी गर्लफ्रेंड की पहले गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव के 40-50 टुकड़े कर उन्हें जंगल में जानवरों के खाने के लिए फेंक दिए. आरोपी बॉयफ्रेंड नरेश भेंगरा को गिरफ्तार कर लिया गया है.
    ये मामला हत्या के करीब 15 दिन बाद 24 नवंबर को तब सामने आया, जब जरियागढ़ थाने के जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ता बॉडी के कुछ कटे हुए पार्ट के साथ दिखाई दिया. उसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की और आरोपी बॉयफ्रेंड को पकड़ लिया. उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि अपनी पार्टनर की हत्या क्यों की थी.
    नरेश भेंगरा पिछले कुछ साल से खूंटी जिले की रहने वाली 24 साल की लड़की के साथ तमिलनाडु में लिव-इन रिलेशनशिप में था. कुछ समय पहले आरोपी झारखंड लौट आया और अपनी पार्टनर को कुछ भी बताए बिना उसने दूसरी महिला से शादी कर ली. उसके बाद वो अपनी पत्नी को झारखंड में ही छोड़कर तमिलनाडु वापस आ गया और गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगा.
    खूंटी के एसपी अमन कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, “यह क्रूर घटना आठ नवंबर को हुई, जब वे खूंटी पहुंचे क्योंकि आरोपी ने दूसरी शादी कर ली थी, इसलिए वो अपनी गर्लफ्रेंड को घर नहीं ले जाना चाहता था. इसके बजाय वो उसे जरियागढ़ पुलिस थाना इलाके के जोरदाग गांव में अपने घर के पास एक जंगल में ले गया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. उसके बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.”
    इस मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि वह आदमी तमिलनाडु में एक कसाई की दुकान में काम करता था और चिकन काटने में माहिर था. इंस्पेक्टर ने पीटीआई को बताया, “उसने स्वीकार किया कि उसने महिला के शरीर के हिस्सों को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया और फिर उन्हें जंगली जानवरों के खाने के लिए जंगल में छोड़ दिया. 24 नवंबर को इलाके में एक कुत्ते को हाथ के साथ देखे जाने के बाद पुलिस ने बॉडी के कई हिस्से बरामद किए.”
    जांच प्रभारी ने बताया कि मृतका आरोपी की शादी से अनजान थी और उसने खूंटी लौटने का दबाव बनाया. रांची पहुंचने के बाद ये दोनों 24 नवंबर को ट्रेन पर सवार हुए और आरोपी के गांव चले गए. उन्होंने बताया, “एक प्लान के तहत आरोपी पार्टनर को ऑटोरिक्शा से अपने घर के पास खूंटी ले गया और उसे इंतजार करने के लिए कहा. उसके बाद वो धारदार हथियार के साथ लौटा और उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसके दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया. फिर उसने शरीर को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया और फिर अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए अपने घर चला गया.”
    पुलिस अधिकारी ने कहा, “हालांकि मृतका ने अपनी मां को सूचित किया था कि वह ट्रेन में चढ़ गई है और अपने साथी के साथ रहेगी. बॉडी के पार्ट्स बरामद होने के बाद जंगल में एक बैग भी मिला, जिसमें हत्या की गई महिला के आधार कार्ड समेत उसका सामान था. महिला की मां को मौके पर बुलाया गया और उसने अपनी बेटी के सामान की पहचान की. उसकी मां को इस अपराध के पीछे उसके पार्टनर पर ही शक था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसने भी अपना अपराध कबूल कर लिया.”
    इससे पहले साल 2022 में ऐसा ही एक मामला दिल्ली के महरौली में सामने आया था. यहां बॉयफ्रेंड ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉल्कर की गला दबाकर हत्या कर दी थी और फिर उसके शव को कई टुकड़ों में काट दिया था. बॉडी के उन पार्ट्स को आरोपी आफताब ने जंगल में फेंक दिया था. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब जांच करती हुई पुलिस श्रद्धा के बॉयफ्रेंड तक पहुंची.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में भीषण हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र ने गंवाई जान’ एक की हालत गंभीर

    August 26, 2026

    बारिश रोकने की अजीबोगरीब कोशिश’ Bhojraj Nag’ का नींबू काटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 26, 2026

    *धुएं से राहत, स्वास्थ्य की सुरक्षा—विष्णु भैया ने माताओं-बहनों का रखा ध्यान*

    August 26, 2026

    डौकाबुड़ा जलाशय में 85 प्रतिशत जलभराव, दोनों गेट बंद

    August 26, 2026

    ‘प्रोजेक्ट दिशा’ के तहत शासकीय विद्यालयों के 150 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय JEE एवं NEET कोचिंग

    August 26, 2026

    BJP ने दिखाया सख्त रुख, आरोपों के बाद कार्यकर्ता पर गिरी गाज’ 6 साल का निष्कासन

    August 26, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा में भीषण हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र ने गंवाई जान’ एक की हालत गंभीर

    August 26, 2026

    बारिश रोकने की अजीबोगरीब कोशिश’ Bhojraj Nag’ का नींबू काटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 26, 2026

    *धुएं से राहत, स्वास्थ्य की सुरक्षा—विष्णु भैया ने माताओं-बहनों का रखा ध्यान*

    August 26, 2026

    डौकाबुड़ा जलाशय में 85 प्रतिशत जलभराव, दोनों गेट बंद

    August 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.