Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में धनतेरस-दीपावली पर कैसा रहेगा मौसम’ बारिश थमेगी या फिर बरसेंगे बादल, जानें IMD का नया अपडेट

    November 5, 2026

    05 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 5, 2026

    Sunny Deol Controversy : सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर बैन लगाने की मांग, छत्तीसगढ़ से NMC को कानूनी नोटिस

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » उम्मीद की किरण बनी मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना
    Chhattisgarh

    उम्मीद की किरण बनी मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना

    News EditorBy News EditorDecember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 03 दिसंबर 2024/ “आज से करीब 14 माह पहले जब मुझे पता चला कि मुझे असाध्य बीमारी कैंसर है, तो ऐसा लगा कि मानो मेरे पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई हो। फिर कैंसर से जिंदगी की जद्दोजहद शुरू हो गई। इस बड़ी बीमारी से लड़ने के लिए साहस तो मेरे पास था, लेकिन पैसों की कमी मेरे इलाज की राह में रोड़ा बन रहा था। ऐसी विकट परिस्थिति में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिला लाभ मेरे और मेरे परिवार के लिए अंधेरे में उम्मीद की किरण बन कर आई है। इससे मेरा बेहतर इलाज हो पाया और आज मैं पूरी तरह स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रही हूं।“ यह कहना है ब्रेस्ट कैंसर जैसे गंभीर बीमारी को मात देने वाली 46 वर्षीय श्रीमती जॉयना मसीह का।
    कोरबा शहर के पोड़ीबहार निवासी जॉयना मसीह को एक दिन अचानक महसूस हुआ कि उनके सीने में दाईं तरफ एक गांठ हैं। उन्होंने गांठ की जांच कराई तो पता चला उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। जॉयना के पास पैसों की कमी थी और कैंसर का इलाज महंगा था। उनके रिश्तेदार ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से कैंसर रोग के इलाज के लिए आर्थिक रूप से मदद मिल सकती है। यह सुनकर उनकी आंखों में उम्मीद की किरण चमक उठी। उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना से इलाज हेतु आर्थिक मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग के पहुना कार्यालय रायपुर में आवेदन दिया। चिकित्सकीय परीक्षण एवं चिकित्सकों द्वारा तैयार रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके आयुष्मान कार्ड में 90 हजार रुपए जमा किए गए और आयुष्मान कार्ड में पहले से ही 45 हजार रुपए जमा थे। जॉयना ने बताया कि कैंसर के इलाज के लिए उनकी 08 बार कीमो थैरेपी की गई, साथ ही उनका ऑपरेशन भी किया गया। उनके पति, मां और बहन ने उनके इलाज में कोई कमी नहीं की। परिजनों द्वारा अपनी सालों से जमा की हुई पूंजी व पैतृक संपत्ति का भी इलाज में उपयोग किया, परन्तु बेहतर उपचार के लिए पैसों की कमी सामने आ ही गई। ऐसे हालात में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिले 01 लाख 35 हजार रुपए से बेहतर उपचार के साथ ही 21 दिन तक रेडिएशन किया गया। उचित उपचार के बाद वह अब स्वस्थ हैं और अपने सभी दैनिक कार्य सामान्य तरीके से कर रहीं हैं।
    जॉयना का कहना है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से हुई मदद और इलाज से वह कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से जंग जीती है, अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को इस कल्याणकारी योजना संचालन हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर इलाज का लाभ मिल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में धनतेरस-दीपावली पर कैसा रहेगा मौसम’ बारिश थमेगी या फिर बरसेंगे बादल, जानें IMD का नया अपडेट

    November 5, 2026

    05 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 5, 2026

    Sunny Deol Controversy : सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर बैन लगाने की मांग, छत्तीसगढ़ से NMC को कानूनी नोटिस

    November 4, 2026

    CG BREAKING : अमित जोगी के घर पहुंची पुलिस, 24 घंटे के भीतर बयान दर्ज कराने का दिया निर्देश

    November 4, 2026

    त्योहारी सीजन में मिलावट पर प्रशासन सख्त: कोरबा की 3 दुकानों में बिक्री बंद, मिठाइयों के नमूने जब्त

    November 4, 2026

    CG Politics : भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर 5 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

    November 4, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में धनतेरस-दीपावली पर कैसा रहेगा मौसम’ बारिश थमेगी या फिर बरसेंगे बादल, जानें IMD का नया अपडेट

    November 5, 2026

    05 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 5, 2026

    Sunny Deol Controversy : सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर बैन लगाने की मांग, छत्तीसगढ़ से NMC को कानूनी नोटिस

    November 4, 2026

    CG BREAKING : अमित जोगी के घर पहुंची पुलिस, 24 घंटे के भीतर बयान दर्ज कराने का दिया निर्देश

    November 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.