Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : 10 हजार की रिश्वत में फंसा SI’ केस दबाने का ऑडियो वायरल, तत्काल सस्पेंड

    April 16, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    April 16, 2026

    श्री दिलेश्वर को पीएम आवास से मिला सम्मान और आत्मविश्वास

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » साउथ कोरिया में राष्ट्रपति ने लगाया ‘इमरजेंसी मार्शल लॉ’, देश में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन
    Featured

    साउथ कोरिया में राष्ट्रपति ने लगाया ‘इमरजेंसी मार्शल लॉ’, देश में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन

    News EditorBy News EditorDecember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सियोल: साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने मंगलवार को देश में ‘इमरजेंसी मार्शल लॉ’ लगाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने साथ ही विपक्ष पर संसद पर हावी होने, नॉर्थ कोरिया के साथ सहानुभूति रखने और देश विरोधी गतिविधियों के साथ सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। राष्ट्रपति के ऐलान के कुछ घंटों बाद संसद ने घोषणा को ‘निष्प्रभावी’ करने के लिए मतदान किया। मतदान के दौरान नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वू वोन शिक ने ऐलान किया कि सांसद ‘लोगों के साथ मिलकर लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।’ वू ने पुलिस और सैन्यकर्मियों को संसद परिसर से हटने के लिए कहा।

    पक्ष और विपक्ष दोनों ने जताया विरोध

    साउथ कोरिया की ‘योनहाप’ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यून के ऐलान के बाद देश की सेना ने घोषणा की कि संसद और अन्य राजनीतिक सभाएं, जो ‘समाज में भ्रम’ पैदा कर सकती हैं, सस्पेंड कर दी जाएंगी। यून ने टीवी पर अपने संबोधन के दौरान यह ऐलान करते हुए ‘नॉर्थ कोरिया समर्थक ताकतों को खत्म करने और संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करने’ का संकल्प जताया। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यून के इस कदम से देश के शासन और लोकतंत्र पर क्या असर पड़ेगा। यून के इस कदम का पक्ष और विपक्ष दोनों के राजनेताओं ने विरोध जताया है। वहीं, आम लोग भी सड़कों पर उतरकर विरोध जताते देखे गए हैं।

    2022 में मामूली अंतर से जीते थे यून

    विरोध जताने वालों में यून की अपनी रूढ़िवादी पार्टी के नेता हान डोंग-हून भी शामिल हैं। हून ने राष्ट्रपति के इस फैसले को ‘गलत’ बताया और ‘लोगों के साथ मिलकर इसे रोकने’ का संकल्प लिया। विपक्षी नेता ली जे-म्यांग ने यून के ऐलान को ‘अवैध और असंवैधानिक’ करार दिया। बता दें कि ली जे-म्यांग 2022 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में यून से मामूली अंतर से हार गए थे। हाल में देश में यून की लोकप्रियता में कमी देखी गई है। 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद से विपक्ष पर बढ़त बनाए रखने को लेकर उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है।

    डेमोक्रेटिक पार्टी ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

    यून की रूढ़िवादी ‘पीपुल्स पावर पार्टी’ का अगले साल के बजट बिल को लेकर उदारवादी विपक्षी ‘डेमोक्रेटिक पार्टी’ के साथ गतिरोध बना हुआ है। राष्ट्रपति अपनी पत्नी और बड़े अधिकारियों से जुड़े कथित घोटालों की स्वतंत्र जांच की मांग को भी खारिज करते रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर भी उनके प्रतिद्वंदी उन्हें लगातार घेर रहे हैं। यून के ऐलान के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने सांसदों की एक इमरजेंसी मीटिंग बैठक बुलाई है। इस बीच राष्ट्रपति के ऐलान के बाद सड़कों पर लोगों की भी भारी भीड़ देखी गई है। देश में बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रपति के कदम का विरोध कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : 10 हजार की रिश्वत में फंसा SI’ केस दबाने का ऑडियो वायरल, तत्काल सस्पेंड

    April 16, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    April 16, 2026

    श्री दिलेश्वर को पीएम आवास से मिला सम्मान और आत्मविश्वास

    April 16, 2026

    महिलाओं के स्वास्थ्य, एवं सुरक्षित प्रसव और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने विशेष जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

    April 16, 2026

    पोषण पखवाड़ा के तहत जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में अन्नप्राशन संस्कार एवं जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

    April 16, 2026

    24 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना पामगढ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

    April 16, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG NEWS : 10 हजार की रिश्वत में फंसा SI’ केस दबाने का ऑडियो वायरल, तत्काल सस्पेंड

    April 16, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    April 16, 2026

    श्री दिलेश्वर को पीएम आवास से मिला सम्मान और आत्मविश्वास

    April 16, 2026

    महिलाओं के स्वास्थ्य, एवं सुरक्षित प्रसव और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने विशेष जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

    April 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.