Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    US-Iran Conflict : मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान पर अमेरिकी हमले तेज, मिसाइल और ड्रोन से तबाही का दावा

    July 9, 2026

    Ram Mandir’ दान राशि घोटाले में नया मोड़, तलाशी में मिले लाखों रुपये, संदिग्ध खातों की जांच शुरू

    July 9, 2026

    पाम मॉल स्थित ओएनसी (One Night Club) एवं सेंट्रल प्वाइंट स्थित बार में देर रात तक नियमों के उल्लंघन की मिल रही थीं लगातार शिकायतें

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 06 December 2024: आज विवाह पंचमी के दिन इन राशि वालों के घर बरसेगा सौभाग्य, धन-वैभव की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 06 December 2024: आज विवाह पंचमी के दिन इन राशि वालों के घर बरसेगा सौभाग्य, धन-वैभव की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorDecember 6, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    6 December 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 19 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री राम विवाहोत्सव यानी विवाह पंचमी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज आपके रुके हुये महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। आज आप अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार करने की जरुरत हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में परिवार वालों की मदद मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। आज कारोबार में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 9

    वृष राशि

    आज का दिन व्यापार की गति बढ़ाने वाला साबित होगा। किसी पुराने निवेश से आज आपको फायदा होगा। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में लगायेंगे। मन लगाकर की गयी कोशिशें जल्द ही रंग लाएंगी। अगर किसी से अपने मन की बात करना चाहते है तो आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपको किस्मत साथ मिलेगा। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि 

    आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपका मन नये काम करने में लगेगा। आज आपके बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी आज कुछ नया सिखने का प्रयास करेंगे। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। समाज मे आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी, साथ में कहीं बाहर घुमने का प्लान बनाएंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि 

    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऑफिस के रुके हुए कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे जिनमें आप सफल भी रहेंगे। परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, जल्दबाजी बिलकुल ना करें। किसी काम को कल पर टालने से आपको बचना चाहिए। आज आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक रिश्तें और मजबूत होंगे।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 4

    सिंह राशि 

    आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। किसी से भी बात करते समय वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर आज आपके मन में दुविधा होगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करके सॉल्व भी हो जायेगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। बच्चें आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। आज दांपत्य जीवन पहले की अपेक्षा काफी बेहतर होगा। आज आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने की जरुरत है।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि 

    आज आपका ध्यान ऑफिस के कार्यो को पूरा करने में लगा रहेगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपका आत्मविश्वास आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रसाशनिक कार्यों को पूरा करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। आज बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 3

    तुला राशि 

    आज आपके मन में नए नए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आज आप अपने बनाए प्लान में बदलाव करेंगे, जिससे आपको लाभ भी होगा। बिजनेस में भी कुछ नया करने की योजना बनायेगे। आज आप दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज परिवार वालों से गंभीर मुद्दे पर बात होगी। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवन में चल रही समस्याओं का आज समाधान निकलेगा।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 1

    वृश्चिक राशि 

    आज बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने की कोशिश करेगा, लेकिन आप अपनी सूझ-बुझ से उन्हें असफल कर देंगे। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के नये अवसर मिलेगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 3

    धनु राशि 

    आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर वालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज माता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। बिजनेस में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवनशैली में बदलाव करेंगे, ये बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। लवमेट आज कहीं घुमने का प्लान बनाएंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 8

    मकर राशि 

    आज वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी होगी, जिससे आप आज पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे करने में सफल होंगे। आज घर के बड़ों की सलाह कारगर साबित होगी।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 6

    कुंभ राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से बात होगी। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिए समय समय पर चेकअप कराते रहे। घर में नन्हें मेहमान के आने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर  उनके मनपसंद जगह पर होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 5

    मीन राशि 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। संतान की करियर को बेहतर दिशा देने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगो के काम की सीनियर्स तारीफ करेंगे। आज सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संपर्क में आयांगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। जीवन में चल रही समस्यायों से आज छुटकारा मिलेगा। छात्र आज अपने प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    US-Iran Conflict : मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान पर अमेरिकी हमले तेज, मिसाइल और ड्रोन से तबाही का दावा

    July 9, 2026

    Ram Mandir’ दान राशि घोटाले में नया मोड़, तलाशी में मिले लाखों रुपये, संदिग्ध खातों की जांच शुरू

    July 9, 2026

    पाम मॉल स्थित ओएनसी (One Night Club) एवं सेंट्रल प्वाइंट स्थित बार में देर रात तक नियमों के उल्लंघन की मिल रही थीं लगातार शिकायतें

    July 9, 2026

    CG IAS Transfer : सरकार ने किए IAS अधिकारियों के तबादले, नए कलेक्टर और विभागीय जिम्मेदारियों का ऐलान

    July 9, 2026

    चेक बाउंस के मामले में विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को

    July 9, 2026

    सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्धता, किसानों को मिल रही समय पर सुविधा

    July 9, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    US-Iran Conflict : मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान पर अमेरिकी हमले तेज, मिसाइल और ड्रोन से तबाही का दावा

    July 9, 2026

    Ram Mandir’ दान राशि घोटाले में नया मोड़, तलाशी में मिले लाखों रुपये, संदिग्ध खातों की जांच शुरू

    July 9, 2026

    पाम मॉल स्थित ओएनसी (One Night Club) एवं सेंट्रल प्वाइंट स्थित बार में देर रात तक नियमों के उल्लंघन की मिल रही थीं लगातार शिकायतें

    July 9, 2026

    CG IAS Transfer : सरकार ने किए IAS अधिकारियों के तबादले, नए कलेक्टर और विभागीय जिम्मेदारियों का ऐलान

    July 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.