कोरबा। प्रांतीय गोर्खाली समाज छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 8 दिसंबर 2024 को सांय 4 बजे रिस्दी निवासी श्री ओमप्रकाश विष्ट के निवास में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष श्री के.बी. गौतम ने की। इस बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
बैठक के दौरान जांजगीर-चांपा निवासी श्री असीम थापा, सुराकछार निवासी श्री हेमंत कार्की और परशुराम नगर दादर निवासी श्री अनिल मिश्रा को समाज का संरक्षण सदस्य मनोनीत किया गया। तीनों संरक्षण सदस्यों का माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
समाज को संगठित और मजबूत करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों का विस्तार किया गया। इसमें निम्नलिखित को नई जिम्मेदारियां दी गईं:
- प्रदेश महासचिव: श्रीमती ललिता सिंह
- संगठन सचिव: श्रीमती माया थापा
- जिला कोषाध्यक्ष: श्रीमती दुर्गा सिंह
- सहायक कोषाध्यक्ष: श्रीमती शकुन गुरुंग
- जिला सचिव (कोरबा): श्री कमान सिंह कठायत
- ब्लॉक अध्यक्ष (खरमोरा-दादर इंडस्ट्रियल एरिया): श्री ओमप्रकाश विष्ट
- ब्लॉक अध्यक्ष (दीपका-कुसमुंडा): श्री विकास तमांग


