Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    05 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 5, 2026

    Sunny Deol Controversy : सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर बैन लगाने की मांग, छत्तीसगढ़ से NMC को कानूनी नोटिस

    November 4, 2026

    CG BREAKING : अमित जोगी के घर पहुंची पुलिस, 24 घंटे के भीतर बयान दर्ज कराने का दिया निर्देश

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Mangalwar Ke Upay: अगर बढ़ गया है कर्ज का बोझ तो मंगलवार को करें इस स्तोत्र का पाठ, संकटमोचन हनुमान जी दूर करेंगे हर संकट
    Featured

    Mangalwar Ke Upay: अगर बढ़ गया है कर्ज का बोझ तो मंगलवार को करें इस स्तोत्र का पाठ, संकटमोचन हनुमान जी दूर करेंगे हर संकट

    News EditorBy News EditorDecember 10, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Mangalwar Ke Upay: सप्ताह का मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन जो भक्तगण बजरंगबली की आराधना करते हैं और व्रत रखते हैं उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना भी अत्यंत शुभ और फलदायी होता है। ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना बिल्कुल भी न भूलें। इसके अलावा मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली के दर्शन करने से सभी कष्ट मिट जाते हैं। वहीं मंगलवार के दिन आचार्य इंदु प्रकाश द्वारा बताए गए उपायों को भी जरूर करें। इन उपाय को करने से सभी समस्याओं का समाधान मिल जाता है।

    मंगलवार के दिन करें ये आसान उपाय

    • अगर आप कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में अपने आपको आर्थिक समस्याओं से घिरा पाते हैं और अब इस स्थिति से जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं तो अपनी डांवाडौल आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए मंगलवार के दिन आपको हनुमान जी के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र है-‘ऊँ हं हनुमते नमः।’
    • अगर आपके दांपत्य रिश्ते के मध्य ऊष्मा पहले की अपेक्षा कम हो गई है और आप फिर से अपने रिश्ते में एक नई ऊष्मा भरना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद एक मिट्टी का दीपक लेकर, उसमें चमेली का तेल भरिये और एक लाल रंग की पड़ी हुई बत्ती लगाइए। अब उस दीपक को हनुमान जी के मंदिर ले जाकर जलाइए। अगर घर से बाहर मंदिर में नहीं जा सकते तो घर में ही हनुमान जी की तस्वीर के आगे वो दीपक जलाइए। भगवान के आगे दीपक जलाते समय अगर दोनों दंपति मौजूद हो तो और भी श्रेष्ठ है वरना स्वयं ही दीपक जला दें। इसके साथ ही दीपक जलाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।
    • अगर आपको अपने किसी काम को करने में कोई परेशानी आ रही है और वह पूरा नहीं हो पा रहा है तो मंगलवार के दिन एक मौली, यानी कलावा लेकर हनुमान जी के मंदिर जायें और वहां जाकर उस मौली को हनुमान जी के चरणों में रख दें। अब भगवान के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर टीका लगाएं। उसके बाद वहां रखी मौली में से एक लंबा सा धागा निकालकर अपने हाथ की कलाई में बांध लें और बाकी बची हुई मौली को वहीं मंदिर में ही रखा रहने दें।
    • अगर आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं और आपसे कर्ज चुकाए नहीं चुक रहा है तो मंगलवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए। फिर घर में किसी उचित स्थान पर आसन बिछाइए और उस पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठ जाइये। आसन पर बैठने के बाद श्री हनुमान का ध्यान करते हुए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। इसके अलावा अगर आप मंगलवार मंगलवार के दिन अपने कर्ज की एक किश्त या एक रुपया भी लेनदार को चुकाएंगे तो आपका बाकी का कर्जा भी जल्द ही उतर जायेगा।
    • अगर आप अपने परिवार की खुशियां बरकरार रखना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद थोड़े-से चमेली के फूलों को इकट्ठा करें। अब उन चमेली के फूलों की माला बनाएं और हनुमान जी के मंदिर में जाकर भगवान को वो माला अर्पित करें। साथ ही अपने परिवार की खुशियों की दुआ करते हुए एक धूप बत्ती भी जलाएं।
    • अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं या अपनी जिंदगी में प्यार की बयार को बनाये रखना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आपको मंगल के मंत्र का जप करना चाहिए और वो मंत्र इस प्रकार है- ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: इस मंत्र का 11 बार जप करें और जाप करने के बाद हनुमान जी को बूंदी के प्रसाद का भोग लगाएं।
    • अपने घर की सुख-समृद्धि के लिए, अपने परिवार को हर बुरी नजर से बचाये रखने के लिए मंगलवार के दिन आपको एक छोटा-सा मिट्टी का बर्तन लेना चाहिए। अब उस बर्तन में शहद डालना चाहिए और उसके ऊपर ढक्कन लगाना चाहिए। इस प्रकार मिट्टी के बर्तन में शहद डालकर, उस पर ढक्कन लगाकर हनुमान जी के मंदिर में रख आएं।
    • अगर आप अपने कामों की गति को बनाये रखना चाहते हैं या अपने किसी खास काम की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन एक सफेद कोरा कागज और केसरीया सिंदूर लें। अब उस सिंदूर में थोड़ा-सा चमेली का तेल मिलाकर, उससे सफेद कोरे कागज पर भगवान राम का नाम लिखें। राम, राम, राम इस प्रकार 11 बार ‘राम’ नाम लिखना है। लिखने के बाद उस कागज को अच्छे से सुखा लें और सूखने के बाद उस कागज को मोड़कर अपने पर्स में रख लें।
    • यदि आपका बच्चा अचानक से रात को सोते समय डर जाता है या उसे दूसरे नये लोगों से मिलने-जुलने में परेशानी होती है तो मंगलवार के दिन आपको श्री हनुमान की उपासना करनी चाहिए। साथ ही भगवान को केसरिया सिंदूर अर्पित करना चाहिए और अपने बच्चे के माथे पर भगवान के चरणों से लिया गया सिंदूर लगाना चाहिए।
    • अगर आप संतान सुख पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद एक जटा वाला नारियल और सवा मीटर लाल कपड़ा लें। अब नारियल पर उस लाल कपड़े को लपेट दें। इस प्रकार लाल कपड़े से लिपटे हुए नारियल को हनुमान जी के मंदिर में चढ़ा दें। उसके बाद मंदिर में या फिर अपने ही घर में उचित स्थान पर बैठकर हनुमानष्टक का पाठ करें।
    • अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन आपको काला सुरमा लेना चाहिए और घर से कहीं दूर विराने में जाकर उस काले सुरमे को दबाना चाहिए।
    • अगर आपको नई नौकरी मिलने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है या आप इंटरव्यू में तो पास हो गए हैं, लेकिन आपकी ज्वॉइनिंग में दिक्कतें आ रही हैं तो मंगलवार के दिन पीले नमकीन चावल बनाकर, यानी चावल में हल्दी और नमक डालकर, अच्छे से पकाने के बाद मां सरस्वती को भोग लगाएं और अपनी परेशानी को हल करने के लिए देवी मां से प्रार्थना करें।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Sunny Deol Controversy : सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर बैन लगाने की मांग, छत्तीसगढ़ से NMC को कानूनी नोटिस

    November 4, 2026

    CG BREAKING : अमित जोगी के घर पहुंची पुलिस, 24 घंटे के भीतर बयान दर्ज कराने का दिया निर्देश

    November 4, 2026

    त्योहारी सीजन में मिलावट पर प्रशासन सख्त: कोरबा की 3 दुकानों में बिक्री बंद, मिठाइयों के नमूने जब्त

    November 4, 2026

    CG Politics : भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर 5 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

    November 4, 2026

    Supreme Court : दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने से रोकना गलत’ सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- कानून पर दोबारा विचार की जरूरत

    November 4, 2026

    परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    November 4, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    05 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 5, 2026

    Sunny Deol Controversy : सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर बैन लगाने की मांग, छत्तीसगढ़ से NMC को कानूनी नोटिस

    November 4, 2026

    CG BREAKING : अमित जोगी के घर पहुंची पुलिस, 24 घंटे के भीतर बयान दर्ज कराने का दिया निर्देश

    November 4, 2026

    त्योहारी सीजन में मिलावट पर प्रशासन सख्त: कोरबा की 3 दुकानों में बिक्री बंद, मिठाइयों के नमूने जब्त

    November 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.