Saturday, February 14, 2026

CG : LPG गैस सिलेंडर फटने से पति पत्नी घायल

बिलासपुर : खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से ग्रामीण दंपती बुरी तरह से झुलस गए। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी की है। यहां खाना बनाते समय अचानक गैस लीक होने से सिलेंडर फट गया। इससे दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। महिला का चेहरा पूरी तरह से झुलस गया था।

वहीं उसके पति का हाथ व पैर चपेट में आया। दोनों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। ग्राम डोडकी निवासी प्रियंका धीवर पति रोहित धीवर (23) दो दिन पहले घर में खाना पका रही थी। रेगुलेटर के पास से गैस लीक हो रहा था। इसी दौरान आग लग गई और उसे बुझाने की ​कोशिश के दौरान अचानक सिलेंडर फट गया।

वहां मौजूद प्रियंका व उसका पति रोहित धीवर पिता हीराराम धीवर (25) इसमें झुलस गए। सूचना मिलने पर 112 की टीम पहुंची और दोनों को सिम्स में भर्ती कराया। इधर तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर एसपी ने रजनेश सिंह ने डायल 112 टीम की प्रशंसा की एवं कांस्टेबल को पुरस्कृत किया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -