Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ वन विभाग का डिजिटल कदम, मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर लागू होगी नई व्यवस्था

    July 8, 2026

    CG News : CM साय का बड़ा निर्देश, जमीन रिकॉर्ड के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, WhatsApp पर मिलेगी सुविधा

    July 8, 2026

    CG Cabinet Meeting : साय सरकार की अहम बैठक शुरू, जनता से जुड़े मुद्दों और नीतियों पर हो रहा विचार-विमर्श

    July 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर तीखे जवाब पर मुकेश खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गूगल और मोबाइल फोन की…
    Entertainment

    सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर तीखे जवाब पर मुकेश खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गूगल और मोबाइल फोन की…

    News EditorBy News EditorDecember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: मुकेश खन्ना का सोनाक्षी सिन्हा को लेकर दिया गया ‘परवरिश’ वाला बयान सुर्खियों में है. बयान पर ‘दबंग’ गर्ल के रिएक्शन के बाद अब मुकेश खन्ना का भी जवाब सामने आया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ‘शक्तिमान’ फेम अभिनेता ने मामले पर खेद जताया. मुकेश खन्ना ने मामले को स्पष्ट करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और स्टोरीज सेक्शन पर एक पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, “प्रिय सोनाक्षी, मुझे आश्चर्य है कि आपने रिएक्ट करने में इतना समय लगा दिया. मुझे पता था कि मैं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में उस घटना से आपका नाम लेकर आपको नाराज कर रहा था. लेकिन, मैं आपको बता दूं कि मेरा आपको या आपके पिता को बदनाम करने का कोई गलत इरादा नहीं था. आपके पिता मेरे सीनियर हैं और मेरा उनके साथ बहुत सुलझा और अच्छा रिश्ता है.“

    एक्टर ने कहा, “मेरा एकमात्र उद्देश्य आज की पीढ़ी जिसे ‘जेन-जी’ कहते हैं, जो गूगल और मोबाइल फोन की गुलाम बन गई है और उनका ज्ञान विकिपीडिया और यूट्यूब तक सीमित हो गया है. उन्‍हें सिखाने के लिए मेरे सामने आपका हाई-फाई मामला था. उन्हें बताने के लिए कि हमारी संस्कृति और इतिहास में बहुत ज्ञान भरा पड़ा है, जिसे आज के हर युवा को जानना चाहिए . युवाओं को सिर्फ जानना ही नहीं, बल्कि उस पर गर्व भी महसूस करना चाहिए. हां, मुझे खेद है कि मैंने अपने इंटरव्यू में इसके बारे में बात की. मगर अब आप निश्चिंत रहें, इसे दोहराया नहीं जाएगा। अपना ख्याल रखें.”

    सोनाक्षी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उनकी परवरिश पर सवाल उठाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना को जमकर खरी खोटी सुनाई थी. ‘रामायण’ का जिक्र करते हुए अभिनेत्री ने मुकेश खन्ना को चेतावनी भी दी थी. एक्ट्रेस ने लिखा था, “ प्रिय मुकेश खन्ना सर जी, मैंने हाल ही में आपका एक बयान पढ़ा. आपने, एक शो में रामायण के बारे में पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर न देने पर इसे मेरे पिता की गलती बताई थी और मेरी परवरिश पर सवाल उठाए थे. मैं सबसे पहले आपको याद दिला दूं कि उस दिन हॉट सीट पर मेरे साथ दो और महिलाएं थीं, जिन्हें उसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता था, लेकिन आपने केवल मेरा नाम लिया.”

    आगे एक्ट्रेस ने कहा, ” हां, मैं उस दिन भूल गई और यह एक मानवीय प्रवृत्ति है. मैं भूल गई कि संजीवनी बूटी किसके लिए लाई गई थी, लेकिन स्पष्ट रूप से आप भगवान राम द्वारा सिखाए गए क्षमा और भूल जाने के कुछ पाठ भी भूल गए. अगर भगवान राम मंथरा को माफ कर सकते हैं, अगर वह कैकेयी को माफ कर सकते हैं. अगर वह युद्ध के बाद रावण को भी माफ कर सकते हैं, तो आप इस छोटी सी बात को कैसे भूल सकते हैं. ऐसा नहीं है कि मुझे आपकी माफी चाहिए. लेकिन हां, मैं चाहती हूं कि आप इन बातों को भूल जाएं और एक ही घटना को बार-बार उठाना बंद करें, ताकि मैं और मेरा परिवार इन बातों को लेकर खबरों में आना बंद करे.“

    चेतावनी देते हुए एक्ट्रेस ने आगे लिखा था, “ अगली बार जब भी आप मेरे पिता द्वारा की गई मेरी परवरिश के बारे में कुछ भी कहने के बारे में सोचें, तो याद रखें कि उन मूल्यों के कारण ही मैंने अपनी बात को सॉफ्ट तरीके से सम्मानपूर्वक कहा. इसके बाद आपने मेरे मूल्यों को लेकर कुछ बेबुनियाद बयान देने का फैसला किया, तो मुझे कठोर होना पड़ेगा.“

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ वन विभाग का डिजिटल कदम, मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर लागू होगी नई व्यवस्था

    July 8, 2026

    CG News : CM साय का बड़ा निर्देश, जमीन रिकॉर्ड के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, WhatsApp पर मिलेगी सुविधा

    July 8, 2026

    CG Cabinet Meeting : साय सरकार की अहम बैठक शुरू, जनता से जुड़े मुद्दों और नीतियों पर हो रहा विचार-विमर्श

    July 8, 2026

    बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन

    July 8, 2026

    Ram Mandir’ चढ़ावा चोरी जांच में बड़ा अपडेट, तीन संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ तेज

    July 8, 2026

    NATO Summit : अमेरिका-ईरान टकराव तेज’ ट्रंप बोले- खत्म हुआ युद्धविराम, बड़े हमलों के बाद बढ़ी चिंता

    July 8, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ वन विभाग का डिजिटल कदम, मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर लागू होगी नई व्यवस्था

    July 8, 2026

    CG News : CM साय का बड़ा निर्देश, जमीन रिकॉर्ड के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, WhatsApp पर मिलेगी सुविधा

    July 8, 2026

    CG Cabinet Meeting : साय सरकार की अहम बैठक शुरू, जनता से जुड़े मुद्दों और नीतियों पर हो रहा विचार-विमर्श

    July 8, 2026

    बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन

    July 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.