Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Cabinet Meeting : साय सरकार की अहम बैठक शुरू, जनता से जुड़े मुद्दों और नीतियों पर हो रहा विचार-विमर्श

    July 8, 2026

    बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन

    July 8, 2026

    Ram Mandir’ चढ़ावा चोरी जांच में बड़ा अपडेट, तीन संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ तेज

    July 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Ram Mandir’ चढ़ावा चोरी जांच में बड़ा अपडेट, तीन संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ तेज
    Featured

    Ram Mandir’ चढ़ावा चोरी जांच में बड़ा अपडेट, तीन संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ तेज

    News EditorBy News EditorJuly 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Ram Mandir ‘ अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के परिसर स्थित मंदिरों से चढ़ावा और अन्य कीमती सामान चोरी के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। इस प्रकरण में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां अब आरोपियों के बयानों और पहले से हुई पूछताछ में सामने आए तथ्यों का मिलान कर रही हैं।

    अयोध्या पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ का दायरा बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को तीन अन्य आरोपियों अनुकल्प, करुणेश और लवकुश को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गई है।

    अविनाश शुक्ला से पूछताछ के बाद बढ़ाई गई जांच

    पुलिस इससे पहले आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ कर चुकी है। अब अनुकल्प, करुणेश और लवकुश से पूछताछ के दौरान उनके बयानों को अविनाश शुक्ला द्वारा दी गई जानकारी से मिलाया जा रहा है।

    छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को राहत, CGMSC की दवा सप्लाई और टेंडर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश

    जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि चोरी की वारदात किस तरह अंजाम दी गई, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और चोरी किए गए सामान का क्या हुआ।

    मंदिर परिसर से चढ़ावा और बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी का मामला

    यह मामला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के परिसर में स्थित मंदिरों से चढ़ावा और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की चोरी से जुड़ा है। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। आरोपियों के बीच संबंध, उनकी भूमिका और चोरी की पूरी योजना को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

    पुलिस जुटा रही तकनीकी और अन्य सबूत

    जांच के दौरान पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ आरोपियों के बयानों को भी आधार बना रही है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य जानकारी के जरिए घटना की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चोरी में किसकी कितनी भूमिका थी और चोरी की गई वस्तुओं को कहां ले जाया गया।

    आरोपियों की भूमिका की हो रही जांच

    फिलहाल सभी आरोपियों से अलग-अलग और आमने-सामने पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस घटना के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है या यह चोरी किसी सुनियोजित योजना के तहत की गई।

    मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Cabinet Meeting : साय सरकार की अहम बैठक शुरू, जनता से जुड़े मुद्दों और नीतियों पर हो रहा विचार-विमर्श

    July 8, 2026

    बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन

    July 8, 2026

    NATO Summit : अमेरिका-ईरान टकराव तेज’ ट्रंप बोले- खत्म हुआ युद्धविराम, बड़े हमलों के बाद बढ़ी चिंता

    July 8, 2026

    CG News : 2007 शिक्षाकर्मी भर्ती मामले में 7 शिक्षकों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    July 8, 2026

    CG Coal Scam : कोयला घोटाला मामले में बड़ा मोड़, रामगोपाल अग्रवाल के बेटे से EOW कर रही सवाल-जवाब

    July 8, 2026

    CG News : अब घर बैठे खरीद सकेंगे संपत्ति, रायपुर विकास प्राधिकरण ने शुरू की ऑनलाइन प्रक्रिया

    July 8, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG Cabinet Meeting : साय सरकार की अहम बैठक शुरू, जनता से जुड़े मुद्दों और नीतियों पर हो रहा विचार-विमर्श

    July 8, 2026

    बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन

    July 8, 2026

    Ram Mandir’ चढ़ावा चोरी जांच में बड़ा अपडेट, तीन संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ तेज

    July 8, 2026

    NATO Summit : अमेरिका-ईरान टकराव तेज’ ट्रंप बोले- खत्म हुआ युद्धविराम, बड़े हमलों के बाद बढ़ी चिंता

    July 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.