Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Summer Special Train : समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा, यात्रियों के लिए खुशखबरी

    June 8, 2026

    मानसून 12 राज्यों में पहुंचा:MP-यूपी में बारिश, राजस्थान में ओलावृष्टि; दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-बारिश से एअर इंडिया के 3 विमान डैमेज

    June 8, 2026

    मानसून तो आते ही मचाने लगा गदर, एमपी से बिहार-झारखंड तक 21 राज्यों में तूफानी बारिश, IMD का अलर्ट

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 23 December 2024: नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, धार्मिक यात्रा का बनेगा प्लान, पढ़ें राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 23 December 2024: नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, धार्मिक यात्रा का बनेगा प्लान, पढ़ें राशिफल

    News EditorBy News EditorDecember 23, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    23 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 54 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। आज कालाष्टमी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि:

    आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। आज का दिन आपके लिए दिन संतोषजनक रहने वाला है। आज रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने के योग है। अपने कॉन्टैक्ट्स पर ध्यान देंगे। आज आपके परिवार में मांगलिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है।

    1. शुभ रंग- भूरा
    2. शुभ अंक- 2

    वृष राशि:

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। आज आप अपने करियर में सक्सेस पाने के लिए प्लानिंग करेंगे, इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होगा। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग है। व्यापार में थोड़ी कोशिश से ही आपको ज्यादा फायदा होगा। आज ऑफिस के महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। आज आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 4

    मिथुन राशि:

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन रिलैक्स भरा होगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अधिकारियों और सहकर्मियों से भी समय-समय पर मदद मिलेगी। आज आपके बिजनेस मे तरक्की होगी। आज आप नया काम करने में बहुत उत्सुक होंगे। आज आपके घरेलू रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- नीला
    2. शुभ अंक- 1

    कर्क राशि:

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलेंगे तो आपको भी कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज किसी बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति से आपको सही सलाह मिल सकती है। आज आपको पुरानी बातें याद आ सकती हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। आज आपका व्यवहार ही आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेगा। कोई दोस्त या परिचित अपने काम से आपको काफी समय तक बिजी रख सकता है।

    1. शुभ रंग- ग्रे
    2. शुभ अंक- 9

    सिंह राशि:

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत करेंगे। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज ज्यादा फायदा होगा। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे, किसी खिलौने की डिमांड भी कर सकते हैं।

    1. शुभ रंग- गोल्डन
    2. शुभ अंक- 2

    कन्या राशि:

    आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जाएंगे। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, आपको ऐसा कर के अच्छा लगेगा। आज किसी बचपन के मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है, आप पुरानी बातों पर चर्चा करेंगे। आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज कारोबार में कुछ नया और अच्छा करने का मन करेगा।

    1. शुभ रंग- गुलाबी
    2. शुभ अंक- 6

    तुला राशि: 

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपको करियर में सफलता मिलने वाली है यह आपको किसी सपने जैसा महसूस होगा। आज बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। किसी मनोरंजक स्थान की सैर करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। आज किसी फैसले या स्थिति में तबतक शामिल न हो, जब तक उसे ठीक से समझ न लें। आज ऑफिस जाते समय किसी दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे ऑफिस पहुंचने में देर हो जाएगी।

    1. शुभ रंग- सिल्वर
    2. शुभ अंक- 1

    वृश्चिक राशि: 

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से आपका इम्पोर्टेन्ट काम बन जाएगा। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जाएगा।

    1. शुभ रंग- मैजेंटा
    2. शुभ अंक- 7

    धनु राशि: 

    आज का दिन आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे व्यवहार से समाज में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। आज आप घर पर फ्लावर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कॉन्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज यात्रा की वजह से आपको अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। अच्छे व्यवहार से आप परिवार की एकता को बरकार रखने में कामयाब होंगे। आपका सकारात्मक रवैया और आत्मविश्वास आपको आर्थिक सफलता की ओर ले जाएगा।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 9

    मकर राशि:

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमानें का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।

    1. शुभ रंग- नारंगी
    2. शुभ अंक- 3

    कुंभ राशि:

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज आप नया बिजनेस शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आज इम्पोर्टेंट कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से अ जाने दें, छोटा चांस भी आपको मालामाल बना सकता है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- गुलाबी
    2. शुभ अंक- 1

    मीन राशि:

    आज आपका दिन उमंग से भरा रहने वाला है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेग । इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है किस्मत का साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से खास लोगों से चल रही अनबन आज दूर हो जाएगी। आपको अपने गुण और अपने काम के कारण तारीफ मिल सकती है। किसी काम को लेकर आपमें कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आज जो जिम्मेदारी आपको मिले उसे स्वीकार करें। आज आप घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे। सेहत के मामले में सावधान रहें।

    1. शुभ रंग- भूरा
    2. शुभ अंक- 5
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Summer Special Train : समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा, यात्रियों के लिए खुशखबरी

    June 8, 2026

    मानसून 12 राज्यों में पहुंचा:MP-यूपी में बारिश, राजस्थान में ओलावृष्टि; दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-बारिश से एअर इंडिया के 3 विमान डैमेज

    June 8, 2026

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट परिसर में रोपित किये गए 350 पौधे

    June 8, 2026

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को होगा आहूत

    June 8, 2026

    (कोरबा) श्रीवास समाज के द्वारा कोरबा में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    June 8, 2026

    (कोरबा) आश्रित ग्राम करगामार में गहराया पेयजल संकट

    June 8, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    Summer Special Train : समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा, यात्रियों के लिए खुशखबरी

    June 8, 2026

    मानसून 12 राज्यों में पहुंचा:MP-यूपी में बारिश, राजस्थान में ओलावृष्टि; दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-बारिश से एअर इंडिया के 3 विमान डैमेज

    June 8, 2026

    मानसून तो आते ही मचाने लगा गदर, एमपी से बिहार-झारखंड तक 21 राज्यों में तूफानी बारिश, IMD का अलर्ट

    June 8, 2026

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट परिसर में रोपित किये गए 350 पौधे

    June 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.