Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Bharat ne kaise banayi cheeni : भारत से दुनिया तक पहुंची चीनी’ जानिए ‘शर्करा’ से Sugar बनने और क्रिस्टल तैयार होने की रोचक कहानी

    August 22, 2026

    FDC Medicine Cold Cough Medicine Ban : छोटे बच्चों की सर्दी-जुकाम की दवा को लेकर केंद्र ने जारी किया नया आदेश

    August 22, 2026

    पुलिस दे रही साइबर सुरक्षा के मंत्र

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 31 December 2024: इन राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहेगा साल का आखिरी दिन, घर में खुशियों का होगा आगमन, पढ़ें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 31 December 2024: इन राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहेगा साल का आखिरी दिन, घर में खुशियों का होगा आगमन, पढ़ें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorDecember 31, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    31 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 4 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज किसी सोच में गुम रह सकते है, इससे आपके काम की गति धीमी होगी। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना आपको धन की प्राप्ति होगी। आज किसी जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। आज तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ेगा।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 6

    वृष राशि: 

    आज कामकाज में आप थोड़े बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीदें होगी जिन पर आप खरे उतरेंगे । लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कारोबारियों को कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग भी करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 3

    मिथुन राशि: 

    आज कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। आप कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में सफल रहेंगे। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आज दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 5

    कर्क राशि: 

    आज आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कार्यों में लगायेंगे। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगी। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिलने की संभावना है। आज आपके मन में कई तरह के सवाल भी रहेंगे। आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1

    सिंह राशि: 

    आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। रुके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे। आपके जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आयेंगी। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के छात्र अपना समय अध्ययन में लगाएंगे, इससे आपको सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 6

    कन्या राशि: 

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। पिता की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ बिताये गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएंगे। लेकिन मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस होने की संभावना बन रही है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखना चाहिए।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 7

    तुला राशि: 

    आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका सकारात्मक रवैया आपको जीवन में बेहतरी दिलायेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे आपका कुछ अच्छा खाने का मन करेंगा लेकिन इस बात का खास खयाल रखें की जो आप खा रहे है वो हैल्दी हो। आपके घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगी।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 5

    वृश्चिक राशि: 

    आज आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे , साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। आज बिजनेसमैन को बेहतर मौका मिलेगा। आज आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1

    धनु राशि: 

    आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। करियर को आगे बढ़ने में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बनाएंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगा।

    • शुभ रंग- मैरून
    • शुभ अंक- 2

    मकर राशि: 

    आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ेंगे। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन थोड़ा कम ही लग पाएगा।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 4

    कुंभ राशि: 

    आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता हो सकती है। आज नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिलेगा। परिवारवालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। दांपत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। आज किसी दोस्त से मदद मिलने के योग है। सभी कष्ट दूर होंगे। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 8

    मीन राशि: 

    सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 9
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Bharat ne kaise banayi cheeni : भारत से दुनिया तक पहुंची चीनी’ जानिए ‘शर्करा’ से Sugar बनने और क्रिस्टल तैयार होने की रोचक कहानी

    August 22, 2026

    FDC Medicine Cold Cough Medicine Ban : छोटे बच्चों की सर्दी-जुकाम की दवा को लेकर केंद्र ने जारी किया नया आदेश

    August 22, 2026

    पुलिस दे रही साइबर सुरक्षा के मंत्र

    August 22, 2026

    सक्ती पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 20 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल बरामद

    August 22, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चंगाई सभा को लेकर बवाल, शिकायत के बाद FIR दर्ज’ पुलिस ने शुरू की जांच

    August 22, 2026

    CG NEWS : सफाई के दौरान कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर चालक के हमले में दो सफाईकर्मी गंभीर घायल

    August 22, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Bharat ne kaise banayi cheeni : भारत से दुनिया तक पहुंची चीनी’ जानिए ‘शर्करा’ से Sugar बनने और क्रिस्टल तैयार होने की रोचक कहानी

    August 22, 2026

    FDC Medicine Cold Cough Medicine Ban : छोटे बच्चों की सर्दी-जुकाम की दवा को लेकर केंद्र ने जारी किया नया आदेश

    August 22, 2026

    पुलिस दे रही साइबर सुरक्षा के मंत्र

    August 22, 2026

    सक्ती पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 20 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल बरामद

    August 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.