जांजगीर-चांपा, 09 अक्टूबर 2026। जिले के तहसील नवागढ़ ग्राम सेमरा निवासी श्री धीरेंद्र कुमार रत्नाकर के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों की नई सौगात लेकर आई है। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सेमरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में उन्हें नवनिर्मित पक्के आवास की चाबी सौंपी गई। इससे उनके परिवार का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है।
श्री रत्नाकर का परिवार पहले मिट्टी और छप्पर से बने कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में घर के भीतर पानी आने से परिवार को परेशानी होती थी और खराब मौसम में घर की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। आर्थिक परिस्थितियों के कारण पक्का मकान बनाना मुश्किल था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने से अब परिवार को इन कठिनाइयों से राहत मिली है।
पक्का आवास श्री रत्नाकर के परिवार के लिए केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का आधार बना है। अब परिवार सुरक्षित घर में सुकून से रह रहा है। आवास मिलने पर श्री धीरेंद्र कुमार रत्नाकर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




