Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्स रैकेट मामले में 18 लोग हिरासत में, मचा हड़कंप

    September 30, 2026

    सूरज की ऊर्जा से जगमगाया जामबहार, सोलर हाईमास्ट से सुरक्षित हुआ रात्रिकालीन आवागमन

    September 30, 2026

    कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता, खेती की जरूरतें पूरी कर पा रहे मनी प्रसाद

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG News : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सहित तीन नेताओं पर गिरी गाज, छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित
    Chhattisgarh

    CG News : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सहित तीन नेताओं पर गिरी गाज, छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित

    News EditorBy News EditorFebruary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    बिलासपुर: कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह एक बार फिर सतह पर आ गई है। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 चंद्रशेखर आजाद नगर (देवरीखुर्द) में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोप में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय सहित तीन नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
    पार्टी से निकाले गए नेताओं में अभयनारायण राय के अलावा मनिहार निषाद और इशहाक कुरेशी शामिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर ने जिला कमेटी से शिकायत की थी कि ये तीनों नेता चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को हराने के लिए कार्य कर रहे थे, जिससे कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ। मामले की जांच के बाद कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने अनुशासनहीनता और भितरघात के आरोप में निष्कासन का आदेश जारी किया।
    जिला कमेटी पर उठाए सवाल अभयनारायण राय ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए इसे अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता होने के नाते जिला कमेटी को उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है और यह स्वयं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
    शहर कांग्रेस कमेटी ने भी की कार्रवाई शहर कांग्रेस कमेटी ने भी अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई की है। वार्ड 35 नागोराव शेष नगर से कांग्रेस प्रत्याशी आदेश पांडेय की शिकायत पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पांडेय, आईटी सेल से जुड़े राहुल ठाकुर और लल्ला सोनी को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इन नेताओं पर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने का आरोप था, जिससे पार्टी को नुकसान होने की आशंका जताई गई थी।
    इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी और अनुशासनहीनता गंभीर मुद्दा बनते जा रहे हैं, जो आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति को और कमजोर कर सकते हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्स रैकेट मामले में 18 लोग हिरासत में, मचा हड़कंप

    September 30, 2026

    सूरज की ऊर्जा से जगमगाया जामबहार, सोलर हाईमास्ट से सुरक्षित हुआ रात्रिकालीन आवागमन

    September 30, 2026

    कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता, खेती की जरूरतें पूरी कर पा रहे मनी प्रसाद

    September 30, 2026

    मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना से बेटी की पढ़ाई को मिला सहारा

    September 30, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में सर्चिंग के दौरान जवानों को बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया हथियार और कारतूस बरामद

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत बांगो जल विद्युत संयंत्र में स्वास्थ्य जांच एवं जागरुकता शिविर

    September 30, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्स रैकेट मामले में 18 लोग हिरासत में, मचा हड़कंप

    September 30, 2026

    सूरज की ऊर्जा से जगमगाया जामबहार, सोलर हाईमास्ट से सुरक्षित हुआ रात्रिकालीन आवागमन

    September 30, 2026

    कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता, खेती की जरूरतें पूरी कर पा रहे मनी प्रसाद

    September 30, 2026

    मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना से बेटी की पढ़ाई को मिला सहारा

    September 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.