Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निष्काम भक्ति के पर्याय हनुमानजी ! अष्टम मंगलवार को श्री जगन्नाथ बड़े मठ मंदिर में भक्ति-भाव से सुंदरकांड, रामबाण पाठ, हनुमान चालीसा के बाद हुई , महा आरती

    June 24, 2026

    बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

    June 24, 2026

    महान राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘श्वेता को बांधकर रखना पड़ता है..’ अमिताभ बच्चन ने बेटी को लेकर क्यों कही ये बात?
    Chhattisgarh

    ‘श्वेता को बांधकर रखना पड़ता है..’ अमिताभ बच्चन ने बेटी को लेकर क्यों कही ये बात?

    News EditorBy News EditorFebruary 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियेलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ होस्ट कर रहे हैं। शो में अक्सर बिग बी अपनी फिल्मों से, परिवार से और खुद से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं। अब शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा को लेकर एक शॉकिंग और मजेदार खुलासा किया। कौन बनेगा करोड़पति 16 के लेटेस्ट एपिसोड में IIT दिल्ली के स्टूडेंट उत्सव दास हॉटसीट पर बैठे और अपने गेम से बिग बी को इंप्रैस कर दिया। इसी बीच बिग बी ने बेटी श्वेता को लेकर एक मजेदार खुलासा किया।

    उत्सव दास ने बिग बी को बताया कि उन्होंने पहले ही अटैम्पट में IIT का एग्जाम क्रैक कर लिया था। उत्सव ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें चैलेंज दिया था। उनके पिता एनआईटी से ग्रैजुएट हैं और वह अक्सर उन्हें चिढ़ाते रहते थे। पिता के इस बिहेवियर को उत्सव ने अपना मोटिवेशन बना लिया और आईआईटी क्रैक करने की ठान ली। इसके बाद उत्सव ने पहली ही बार में आईआईटी क्रैक कर लिया।

    श्वेता बच्चन को इस चीज से लगता है डर

    उत्सव ने इसी के साथ आईआईटी की तैयारी कर रहे बच्चों को भी कुछ टिप्स दिए और इसी दौरान उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खुद को रिलैक्स रखना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने अपने आईआईटी के एग्जाम से एक दिन पहले ही तीन फिल्में देखी थीं। उन्होंने एक साथ ‘ओपेनहाइमर’, ‘जवान’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ देखी थीं। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने उत्सव दास से बात करते हुए बताया कि उनकी बेटी श्वेता के एक डर का खुलासा किया। बिग बी ने बताया कि श्वेता को इंजेक्शन से बहुत डर लगता है। वह इंजेक्शन से इतना डरती हैं कि उन्हें बांधकर रखना पड़ता है।

    उत्सव ने 25 लाख के सवाल का दिया जवाब

    दरअसल, उत्सव दास ने 12 लाख 50 हजार जीत लिए, इसके बाद उनके सामने 25 लाख का सवाल था। सवाल था- ‘इनमें से किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने दवाओं को इंजेक्ट करने के लिए सुई मुक्त शॉक सिरिंज विकसित की है?’ उत्सव को जवाब पता था, उन्होंने तुरंत जवाब में कहा- ‘IIT बॉम्बे।’ इसके बाद बिग बी ने श्वेता बच्चन के सुई से डर का खुलासा किया।

    अमिताभ बच्चन ने सुनाया मजेदार किस्सा

    अमिताभ बच्चन ने सुई के बारे में बात करते हुए कहा कि ज्यादातर महिलाओं को इंजेक्शन से डर लगता है। लेकिन, दर्शक वर्ग में बैठी महिलाएं उनसे सहमत नहीं दिखीं। इस पर अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी का उदाहरण देते हुए कहा- ‘हम इसलिए ऐसा कह रहे हैं, क्योंकि हमारी बेटी हैं ना, उनको इंजेक्शन से बहुत डर लगता है। उन्हें इंजेक्शन देना हो तो बांधकर रखना पड़ता है, नहीं तो वो भाग जाएंगी।’ ये सुनते ही सभी हंस पड़े।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    निष्काम भक्ति के पर्याय हनुमानजी ! अष्टम मंगलवार को श्री जगन्नाथ बड़े मठ मंदिर में भक्ति-भाव से सुंदरकांड, रामबाण पाठ, हनुमान चालीसा के बाद हुई , महा आरती

    June 24, 2026

    बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

    June 24, 2026

    महान राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि

    June 24, 2026

    “हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं”, JD Vance के बयान पर बवाल, सीनेटरों ने लगा दी क्लास-इतिहास भूल गए?

    June 24, 2026

    कोलकाता में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सरकार बनाएगी नई कमेटी

    June 24, 2026

    24 जून 2026 Horoscope : मिथुन वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, मकर-मीन के प्रेम जीवन में आएगी गहरी समझ, जानते हैं आज का भविष्यफल

    June 24, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    निष्काम भक्ति के पर्याय हनुमानजी ! अष्टम मंगलवार को श्री जगन्नाथ बड़े मठ मंदिर में भक्ति-भाव से सुंदरकांड, रामबाण पाठ, हनुमान चालीसा के बाद हुई , महा आरती

    June 24, 2026

    बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

    June 24, 2026

    महान राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि

    June 24, 2026

    “हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं”, JD Vance के बयान पर बवाल, सीनेटरों ने लगा दी क्लास-इतिहास भूल गए?

    June 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.