🔷 कर्मचारी की ग्रेच्युटी, दीपावली बोनस एवं अनुग्रह राशि का किया था गबन।
🔷 आरटीजीएस के माध्यम से विभागीय राशि अपने खाते में किया था ट्रांसफर।
🔷 अपराध क्रमांक 177/2026, धारा 316(5), 336, 340, 238 बीएनएस के तहत कार्यवाही।
🔷 आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं विवरण :
1. हरीश कुमार साहू पिता स्व. अंजोर साय, उम्र 35 वर्ष, निवासी एसई/522, सीएसईबी कॉलोनी, कोरबा पूर्व, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)।
कोरबा जिले मेंअपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में प्रार्थी शत्रुहन कुमार सोनी, निवासी छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, कार्यालय कार्यपालन अभियंता, तुलसीनगर कोरबा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 177/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान आरोपी हरीश कुमार साहू को उसके निवास से थाना लाकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा संभागीय कार्यालय स/सं संभाग कोरबा, तुलसीनगर में लाइन परिचालक के पद पर कार्यरत रहते हुए कर्मचारी की ग्रेच्युटी, दीपावली बोनस एवं अनुग्रह राशि कुल ₹56,065/- को आरटीजीएस के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर कर गबन करना स्वीकार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा का घटित होना पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
🚔 कोरबा पुलिस की अपील :
किसी भी प्रकार कीvसंदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में दें।




