Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वर्तमान समय में डिजिटल पत्रकारिता का महत्व तेजी से बढ़ा

    November 7, 2026

    कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की दो घटनाओं पर कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया, चोरी की चांदी की दो चेन बरामद

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर होगी भर्ती

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चित्रकोट महोत्सव: आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
    Chhattisgarh

    चित्रकोट महोत्सव: आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    News EditorBy News EditorFebruary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जगदलपुर, 26 फरवरी 2025/ विश्व विख्यात चित्रकोट जलप्रपात के तट पर 24 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव भव्यता और सांस्कृतिक विविधता का अनोखा संगम बनकर मंगलवार को संपन्न हुआ। इस महोत्सव में पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही युवाओं ने विभिन्न खेलकूद स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर परचम लहराया। इसके साथ ही आम लोग और पर्यटक पैरामोटर राईड एवं नोकायन कर रोमांच का अनुभव किए। चित्रकोट महोत्सव के समापन अवसर पर मंगलवार शाम को सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप सहित आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी.,कलेक्टर श्री हरिस एस और एसपी श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने खेलकूद स्पर्धा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।


    ज्ञातव्य है कि सोमवार को चित्रकोट महोत्सव का शुभारंभ बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी के छायाचित्र के समक्ष पारम्परिक ढंग से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ था। पहले दिन बस्तर के सुप्रसिद्ध लोक नर्तक दलों ने अपने मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने स्थानीय संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की। इसके अलावा लोक कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों से माहौल में उत्साह भर दिया। साथ ही प्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति के जरिए दर्शकों को प्रफुल्लित कर दिया। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान युवाओं ने विभिन्न खेलकूद स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।
    समापन अवसर पर मंगलवार को युवाओं के बीच आधुनिक और पारंपरिक धुनों पर आधारित संगीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके साथ ही लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने दर्शकों को मोहित कर दिया। लोकरंग कांकेर के कलाकारों तथा स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। वहीं इंडियन आइडल फेम कलाकार सम्मुख प्रिया ने एक से बढ़कर एक गीतों के माध्यम से देर रात तक दर्शकों को आनन्दित कर दिया। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह से इनका आनंद लिया। इस मौके पर सांसद श्री कश्यप और अन्य जनप्रतिनिधियों ने चित्रकोट महोत्सव को सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का माध्यम बताते हुए आयोजन समिति को बधाई दी। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बीरेंद्र बहादुर ने चित्रकोट महोत्सव के सफल आयोजन में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    वर्तमान समय में डिजिटल पत्रकारिता का महत्व तेजी से बढ़ा

    November 7, 2026

    कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की दो घटनाओं पर कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया, चोरी की चांदी की दो चेन बरामद

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर होगी भर्ती

    November 7, 2026

    * नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    November 7, 2026

    पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट एवं जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाइयों को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    November 7, 2026

    15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    November 7, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    वर्तमान समय में डिजिटल पत्रकारिता का महत्व तेजी से बढ़ा

    November 7, 2026

    कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की दो घटनाओं पर कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया, चोरी की चांदी की दो चेन बरामद

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर होगी भर्ती

    November 7, 2026

    * नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    November 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.