पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश कुमार साहू निवासी ग्राम मिसदा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 3000₹ के साथ बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सराहनीय योगदान: उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




