Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Update :  राजधानी में दिनभर छाए रहेंगे बादल, बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी

    August 8, 2026

    08 August 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल

    August 8, 2026

    Patna Violence : युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, पटना में उग्र प्रदर्शन’ पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी गईं

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में किससे होगा टीम इंडिया का मुकाबला! पेचीदा हो गए हैं समीकरण
    Chhattisgarh

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में किससे होगा टीम इंडिया का मुकाबला! पेचीदा हो गए हैं समीकरण

    News EditorBy News EditorFebruary 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल मिलाकर आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। आईसीसी ने इसके लिए दो ग्रुप बनाए हैं। चार चार टीमों को अलग अलग ग्रुप में बांटा गया है। अपने ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ग्रुप ए की तस्वीर तो साफ हो चुकी है। लेकिन दूसरे यानी ग्रुप बी का मामला फंसा हुआ है। उम्मीद है कि आखिरी लीग मैच के बाद ही पता चलेगा कि सेमीफाइनल में जाने वाली दो टीमें कौन सी होंगी। साथ ही तभी ये भी पता चलेगा कि भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में किस टीम से होगा।

    पाकिस्तान, बांग्लादेश और इंग्लैंड का चैंपियंस ट्रॉफी में सफर समाप्त 

    ग्रुप ए की बात पहले करते हैं। इससे भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए अपनी सीट पक्की कर ली है। दोनों टीमों ने अपने दो दो मैच जीत लिए हैं। हालां​कि सेमीफाइनल से पहले भारत और न्यूजीलैंड की टीमें लीग मैच में एक दूसरे के सामने होंगी। इस मैच का महत्व केवल इसलिए है कि इसी मैच से पता चलेगा कि ग्रुप ए की नंबर वन टीम कौन सी है। इस बीच अगर बात दूसरे यानी बी ग्रुप की बात करें तो इसमें से केवल इंग्लैंड ही ऐसी टीम है, जो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई है, बाकी तीन टीमें अपने अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं।

    ग्रुप बी से सेमीफाइनल को लेकर अभी तक फंसा है पेंच

    ग्रुप बी में अब ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच रेस चल रही है। फिलहाल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के तीन तीन अंक हैं, वहीं अफगानिस्तान के पास एक मैच जीतने के बाद दो अंक हो गए हैं। अब इस ग्रुप से सेमीफाइनल के समीकरण क्या बन रहे हैं, इसे समझने की कोशिश करते हैं। अफगानिस्तान का आखिरी लीग मैच शुक्रवार को लाहौर में होगा, जब उसे ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना होगा। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम शनिवार को अपना आखिरी लीग मैच इंग्लैंड से खेलेगी, ये मैच कराची में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने मैच में अगर अफगानिस्तान को हरा देती है तो फिर उसकी सेमीफाइनल की सीट पक्की हो जाएगी, क्योंकि उसके अंक बढ़कर सीधे 5 हो जाएंगे। लेकिन अगर अफगानिस्तान की टीम इस मैच को जीत जाती है तो उसके चार अंक हो जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया तीन ही अंक पर रुक जाएगी। यानी अफगानिस्तान की टीम सीधे तौर पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अब जब साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा तो इस मैच में अगर साउथ अफ्रीका की टीम जीत दर्ज करती है तो वो भी सेमीफाइनल में चली जाएगी और ऑस्ट्रेलिया का खेल खत्म हो जाएगा। लेकिन अगर इस मैच को इंग्लैंड की टीम जीत जाती है तो फिर सेमीफाइनलिस्ट का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।

    लीग चरण के आखिरी दिन ही तय होगी सेमीफाइनल की लिस्ट

    अब सेमीफाइनल में भारत के सामने कौन सी टीम हो सकती है, इसे समझने की कोशिश करते हैं। ग्रुप ए में भारत और न्यूजीलैंड का मैच ये तय करेगा कि उस ग्रुप की टॉप टीम कौन सी है। ये हम आपको पहले ही बता चुके हैं। इस ग्रुप का एक और मैच है, जो पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। हालांकि इस मैच का कोई महत्व ही नहीं बचा है। भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के बाद ही तय होगा कि भारत का मुकाबला सामने वाले ग्रुप की किस टीम से होगा। जो 2 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। भारत को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान में से कोई भी टीम मिल सकती है। इसकी तस्वीर आने वाले मैचों के बाद ही तय होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Update :  राजधानी में दिनभर छाए रहेंगे बादल, बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी

    August 8, 2026

    08 August 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल

    August 8, 2026

    Patna Violence : युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, पटना में उग्र प्रदर्शन’ पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी गईं

    August 7, 2026

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    August 7, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Weather Update :  राजधानी में दिनभर छाए रहेंगे बादल, बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी

    August 8, 2026

    08 August 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल

    August 8, 2026

    Patna Violence : युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, पटना में उग्र प्रदर्शन’ पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी गईं

    August 7, 2026

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.