Monday, March 10, 2025

IND Vs NZ Live Cricket Score: भारत का स्कोर 150 पार, अय्यर- पटेल पर टीम इंडिया का भार

IND vs NZ Champions Trophy Final 2025: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ रही है। IND vs NZ मैच रविवार, 9 मार्च को यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।

न्यूजीलैंड ने मिचेल (63) और ब्रेसवेल (53*) के अर्धशतकों की मदद से 251 रन बनाए। कुलदीप और चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड ने साल 2000 में भारत को फाइनल में हराकर अपनी पहली और एकमात्र ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। भारत उस हार का बदला लेना चाहेगा।

भारतीय पारी के 35 ओवर पूरे हो गए हैं। देखा जाए तो न्यूजीलैंड ने भारत के तीन विकेट जल्दी-जल्दी लेकर उसे परेशान किया है और दबाव में डाल दिया है। हालांकि, अय्यर और पटेल अभी विकेट पर हैं. इन दोनों की साझेदारी भारत के लिए जरूरी है। 35 ओवरों के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 161 रन

34 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। भारत पर इस समय दबाव है और न्यूजीलैंड की कोशिश इस समय एक-दो विकेट और लेकर भारत को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेलने की है। 34 ओवरों के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 159 रन है।

भारत का स्कोर 150 रनों के पार पहुंच गया है। तीन विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया का पूरा भार श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल पर आ गया है। इन दोनों से भारत को साझेदारी की जरूरत है। 33 ओवरों के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 155 रन हो गया है।

30 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल 4 और श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। अगले 20 ओवर में भारत को जीत के लिए 116 रन चाहिए।

अब तक संभलकर बल्‍लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा 27वें ओवर की पहली गेंद पर स्‍टंप आउट हुए। पहली ही गेंद पर उन्‍होंने आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया और आउट हो गए। रोहित ने 83 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और 3 छक्‍के लगाए। रचिन रवींद्र ने कीवी टीम को सफलता दिलाई। 27 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 122 रन है।

25 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारत का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 122 रन है। अगले 25 ओवर में भारत को 130 रनों की दरकार है। रोहित शर्मा 76 और श्रेयस अय्यर 9 रन बनाकर क्रीज पर डेट हुए हैं।

विराट कोहली के विकेट के बाद मैदान पर सन्‍नाटा छा गया है। अब रोहित शर्मा का साथ देने के लिए श्रेयस अय्यर मैदान पर आए हैं। 23 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन है। भारत को अभी भी 135 रन चाहिए।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -