Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Nitish Kumar Cabinet Expansion  : नीतीश-बीजेपी का नया प्रयोग , 32 मंत्रियों ने ली शपथ, ओबीसी चेहरों का दबदबा

    May 7, 2026

    TVK Chief Vijay FIR News : मद्रास हाई कोर्ट में दस्तक , सुपरस्टार विजय के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग

    May 7, 2026

    IPL Ticket Booking 2026 : सोशल मीडिया पर टिकटों की ‘कालाबाजारी’, टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर कई गुना दाम में बिक रहे पास

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चीन का नाम लिए बिना श्रीलंका ने दिया बड़ा संदेश, कहा-“भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने देंगे अपनी भूमि का उपयोग”
    Featured

    चीन का नाम लिए बिना श्रीलंका ने दिया बड़ा संदेश, कहा-“भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने देंगे अपनी भूमि का उपयोग”

    News EditorBy News EditorApril 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोलंबोः श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने चीन का नाम लिए बिना उसे कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी की मौजूदगी में उन्होंने भारत को आश्वस्त करते हुए कहा कि श्रीलंका अपने भू-क्षेत्र का उपयोग भारत के सुरक्षा हितों के प्रतिकूल कदम उठाने के लिए नहीं होने देगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके साथ ही भारत एवं श्रीलंका ने रक्षा सहयोग संबंधी समझौते पर बड़ी डील की है। रणनीतिक रूप से भारत के लिए यह समझौता काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    दोनों देशों के बीच श्रीलंका को बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पर भी सहमति बनी। इसके अलावा भारत एवं श्रीलंका ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। बता दें कि पीएम मोदी बिम्मटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद शुक्रवार को कोलंबो पहुंचे हैं। दिसानायके के साथ वार्ता से पहले, मोदी का श्रीलंका की राजधानी के मध्य में स्थित ऐतिहासिक ‘इंडीपेंडेंस स्क्वायर’ (स्वतंत्रता चौक) पर औपचारिक स्वागत किया गया। किसी अन्य देश के नेता को यहां संभवत: पहली बार इस प्रकार सम्मानित किया गया है। दिसानायके ने ‘स्क्वायर’ पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। ‘अधिकारियों ने कहा कि यह पहला मौका है जब किसी अन्य देश के नेता का ‘स्क्वायर’ पर इस तरह से स्वागत किया गया।

    भारत और श्रीलंका में रक्षा सहयोग समझौते से उड़ेगी चीन की नींद

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच वार्ता के बाद भारत और श्रीलंका ने शनिवार को रक्षा सहयोग संबंधी महत्वाकांक्षी समझौते पर पहली बार हस्ताक्षर किए। इससे भारत और श्रीलंका के रणनीतिक संबंधों का मजबूत आगाज का रास्ता खुल गया है। यह रणनीतिक रूप से भारत के लिए अहम है। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। श्रीलंका के पूर्वी क्षेत्र में नयी दिल्ली की बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पहुंचाने के लिए एक और समझौता किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।

    श्रीलंका ने पीएम मोदी को दिया मित्र सम्मान

    श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘मित्र विभूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मित्र विभूषण सम्मान मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। वहीं मछुवारों के मुद्दे पर कहा कि हम इस बात पर सहमत हैं कि हमें मछुआरों के मुद्दे पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित आपस में जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत हर कठिन परिस्थिति में श्रीलंका के साथ खड़ा रहा – चाहे वह 2019 का आतंकवादी हमला हो, कोविड महामारी हो या हालिया आर्थिक संकट हो।

    श्रीलंका में 5 हजार से ज्यादा धार्मिक स्थल सौर उर्जा की छत से होंगे रोशन

    विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “नेताओं ने सात समझौतों और सहमति पत्रों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने सौर ऊर्जा परियोजना के निर्माण का वर्चुअल उद्घाटन किया। दांबुला में हाल ही में पूरी हुई तापमान नियंत्रित भंडारण सुविधा का भी उद्घाटन किया, जो संभवतः द्वीप पर अपनी तरह की पहली सुविधा है। इससे श्रीलंका भर में लगभग 5,000 धार्मिक स्थलों को सौर छत प्रणाली से ऊर्जा की आपूर्ति  होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Nitish Kumar Cabinet Expansion  : नीतीश-बीजेपी का नया प्रयोग , 32 मंत्रियों ने ली शपथ, ओबीसी चेहरों का दबदबा

    May 7, 2026

    TVK Chief Vijay FIR News : मद्रास हाई कोर्ट में दस्तक , सुपरस्टार विजय के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग

    May 7, 2026

    IPL Ticket Booking 2026 : सोशल मीडिया पर टिकटों की ‘कालाबाजारी’, टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर कई गुना दाम में बिक रहे पास

    May 7, 2026

    CG BREAKING NEWS : रावाभाठा में घर से विस्फोटक सामग्री मिलने से सनसनी, रायपुर पुलिस जांच में जुटी

    May 7, 2026

    Sarkari yojna Catigiri Rakhana : लाखों की बचत , रजिस्ट्री कार्यालयों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

    May 7, 2026

    Amit Shah Chhattisgarh Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बड़ी यात्रा , बदलती तस्वीर देखेंगे गृह मंत्री

    May 7, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Nitish Kumar Cabinet Expansion  : नीतीश-बीजेपी का नया प्रयोग , 32 मंत्रियों ने ली शपथ, ओबीसी चेहरों का दबदबा

    May 7, 2026

    TVK Chief Vijay FIR News : मद्रास हाई कोर्ट में दस्तक , सुपरस्टार विजय के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग

    May 7, 2026

    IPL Ticket Booking 2026 : सोशल मीडिया पर टिकटों की ‘कालाबाजारी’, टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर कई गुना दाम में बिक रहे पास

    May 7, 2026

    CG BREAKING NEWS : रावाभाठा में घर से विस्फोटक सामग्री मिलने से सनसनी, रायपुर पुलिस जांच में जुटी

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.