Thursday, January 29, 2026

अलग अलग जगहों से 39.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर- चाम्पा द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही किया गया जिसमें

(01) आरोपी जोगेन्द्र सिदार उर्फ भूरू सिदार उम्र 28 साल निवासी खटोला थाना अकलतरा के कब्जे से 9.500 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिकी रकम 200/रू बरामद एवं (02) आरोपी गोपाल उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 16 अकलतरा के कब्जे से कच्ची महुआ शराब 30 लीटर बिक्री रकम 500 रुपए बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध अलग- अलग अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही कर दिनांक 21.04.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा तथा उप निरी बीएल कोसरिया, सउनि अशोक कश्यप प्रआर. अवधेश तिवारी, आर. भूषण राठोर, सोमेश शर्मा शेषनारायण साहू, गौकरण राय ओंकार मरावी म.आर.अंजना लकड़ा का सराहनिय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -