पहल्गाम हमले पर वाड्रा का बयान: ‘धर्म पूछकर मर्डर’, भाजपा ने कहा – आतंकियों की भाषा बोल रहे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश में मातम पसरा हुआ है. इस हमले की पक्ष-विपक्ष के सभी नेताओं साथ अमेरिका समेत कई मुल्कों ने निंदा की है. वहीं, इस हमले पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का भी बयान आया है. बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने इस हमले में जान गंवाने वालों 28 लोगों के प्रति मैं अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त किया. लेकिन इसके बाद उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि ‘हमलावरों ने ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह मैसेज देने के लिए किया कि ‘मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं.’ वाड्रा के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

रॉबर्ट वाड्रा का पूरा बयान
रॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार पहलगाम आतंकी हमले पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘अगर आप इस आतंकी हमले का विश्लेषण करें, अगर वे (आतंकवादी) लोगों की पहचान देख रहे हैं, तो वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि हमारे देश में हिंदू और मुस्लिमों के बीच एक विभाजन पैदा हो गया है… और ईसाईयों के बीच भी. पहचान को देखना और फिर किसी की हत्या करना, यह प्रधानमंत्री के लिए एक संदेश है, क्योंकि मुसलमान कमज़ोर महसूस कर रहे हैं. अल्पसंख्यक कमज़ोर महसूस कर रहे हैं.

मंगलवार दोपहर पहलगाम के बैसरन इलाके में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत पर पूरे देश में शोक की लहर है, ऐसे में वाड्रा के बयान ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. भाजपा ने उन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वाड्रा ने ‘आतंकवादियों को पनाह दी.’

भाजपा ने रॉबर्ट वाड्रा की टिप्पणी की आलोचना की
भाजपा नेता अमित मालवीय ने वाड्रा की टिप्पणी की आलोचना की. उन्होंने कहा,  ‘चौंकाने वाली बात है! सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने बेशर्मी से आतंकी घटना का बचाव किया और आतंकवादियों की निंदा करने के बजाय उन्हें संरक्षण देने की पेशकश की. वे यहीं नहीं रुके, बल्कि पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किए गए अत्याचारों के लिए भारत पर दोष मढ़ दिया.’

‘कांग्रेस की यही मानसिकता है’: निशिकांत दुबे
वहीं, झारखं के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, जो हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए सुर्खियों में रहे हैं. उन्होंने वाड्रा की टिप्पणी की निंदा की और कहा कि ‘कांग्रेस की यही मानसिकता है जिसने देश में नफरत के बीज बोए हैं.’  उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘इस दुख की घड़ी में भी गांधी परिवार को सिर्फ मुसलमान ही दिखाई दे रहे हैं. कांग्रेस की इसी मानसिकता ने देश में नफरत के बीज बोए हैं. सनातन धर्म के कारण ही कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है. हमारे माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत मजबूत है और आगे भी सफल होता रहेगा. आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों का सफाया किया जाएगा. भारत के बाहर बैठे दुश्मनों और देश के अंदर मुसलमानों को भड़काने की कोशिश करने वालों का सफाया किया जाएगा.

‘वाड्रा की प्रतिक्रिया गांधी परिवार के इशारे पर थी’: शहजाद पूनावाला
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भी वाड्रा की आलोचना की और कहा कि उनकी प्रतिक्रिया गांधी परिवार के इशारे पर थी. शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘यह कांग्रेस पार्टी, रॉबर्ट वाड्रा द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी के इशारे पर किया गया सबसे शर्मनाक, नृशंस बयान है, जो एक तरह से पाकिस्तानी आतंकवादियों का बचाव करने के लिए है. इस्लामिक जिहाद के इस अपराध को सफेद करने के लिए उन्हें क्लीन चिट देने और हिंदुओं को दोषी ठहराने और आतंक को सही ठहराने के लिए है.’

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -