Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिविर में ही समस्या का निराकरण हो जाना एक बड़ी उपलब्धि – मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    May 7, 2026

    सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम जल्के में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

    May 7, 2026

    शासकीय उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया चावल उत्सव

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जय बाबा केदार… श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के कपाट, जयकारों से गूंजा धाम
    Chhattisgarh

    जय बाबा केदार… श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के कपाट, जयकारों से गूंजा धाम

    News EditorBy News EditorMay 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि-विधान के साथ खुल गए हैं. बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले मंदिर परिसर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया. देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए केदारघाटी पहुंचे हैं. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की चहल-पहल देखते ही बन रही है. आज कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वहां मौजूद रहे. उन्होंने इस मौके पर कहा “…आज हमने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर पूजा भी की है. आज आतंकवाद और अलगाववाद जैसे मुद्दे जो हमारे सामने हैं, बाबा हमारे प्रधानमंत्री को शक्ति देंगे और पहलगाम में ऐसी घटना करने वाले दुश्मनों, राक्षसों का खात्मा होगा…”

    भव्य तरीके से सजाया गया मंदिर

    • बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं.
    • केदारनाथ मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है.
    • मंदिर के सौंदर्यीकरण के काम में पश्चिम बंगाल के 35 कलाकारों ने भी मदद की है.
    • मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है.
    • प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता व अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया है.

    ऋषिकेश और गुजरात से आई पुष्प समिति ने मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया है, जिसका भव्य रूप देखने लायक है. रंग-बिरंगे फूलों की सुगंध और भव्यता मंदिर को और भी दिव्य आभा प्रदान कर रही है.

    जिला प्रशासन ने कपाट खोलने से पहले हर प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं. यहां सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं का खास ख्याल रखा गया है, ताकि केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो. साथ ही मंदिर परिसर में पुलिस बल, आपदा राहत टीमें और मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है.

    केदारघाटी पहुंचे श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की तारीफ की. एक श्रद्धालु ने कहा कि केदारनाथ आकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है. उत्तराखंड सरकार और प्रशासन ने मंदिर में अच्छे इंतजाम किए हैं और साफ-सफाई का भी खास ख्याल रखा गया है. एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि मुझे हर साल बाबा के कपाट खुलने का इंतजार रहता है और इस बार भी मैं मंदिर के खुलने का इंतजार कर रहा हूं. इस बार यहां अच्छे इंतजाम किए गए हैं, जो देखने लायक हैं.

    संगम पर शुरू की जाएगी ‘भव्य आरती’ 

    बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल के अनुसार इस बार केदारनाथ में श्रद्धालुओं को एक नई बात देखने को मिलेगी. उन्होंने कहा कि काशी, हरिद्वार और ऋषिकेश मे होने वाली गंगा आरती की तर्ज पर इस बार यहां मंदिर के किनारे मंदाकिनी और सरस्वती के संगम पर ‘भव्य आरती’ शुरू की जाएगी.

    उन्होंने कहा कि आरती के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गयीं हैं. दोनों नदियों के संगम पर तीन ओर से रैंप बनाए गए हैं, जिससे श्रद्धालु उसके दर्शन कर सकें. थपलियाल ने बताया कि मंदिर के सामने स्थित नंदी की मूर्ति और मंदिर के निकट बनी आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को भी इस बार फूलों से सजाया गया है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    शिविर में ही समस्या का निराकरण हो जाना एक बड़ी उपलब्धि – मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    May 7, 2026

    सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम जल्के में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

    May 7, 2026

    शासकीय उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया चावल उत्सव

    May 7, 2026

    कोटपा एक्ट के तहत कोरबा जिले में की गई चालानी कार्यवाही

    May 7, 2026

    सभी किसानों के ऐग्रिस्टेक पोर्टल में पंजीयन, केसीसी बनाने, ईकेवाईसी, आधार सीडिंग के निर्देश

    May 7, 2026

    ‘हर हर महादेव’ से गूंजा स्वर्ण विहार, बाबा महाकाल की विशेष महाआरती में उमड़ी भीड़

    May 7, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    शिविर में ही समस्या का निराकरण हो जाना एक बड़ी उपलब्धि – मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    May 7, 2026

    सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम जल्के में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

    May 7, 2026

    शासकीय उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया चावल उत्सव

    May 7, 2026

    कोटपा एक्ट के तहत कोरबा जिले में की गई चालानी कार्यवाही

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.