Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- हमर खुशी दुगुना हो गे

    August 26, 2026

    बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जनहित व जनसुरक्षा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को पूरा करने वाला प्रगति का बजट : तेजपाल शर्मा
    Chhattisgarh

    जनहित व जनसुरक्षा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को पूरा करने वाला प्रगति का बजट : तेजपाल शर्मा

    News EditorBy News EditorMarch 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने का 25 वां बजट आज पेश किया। पिछला बजट साल 2024-25 में 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ था. इस बार बजट में युवाओं को नौकरियां, शिक्षा, किसान कल्याण, सरकारी कर्मचारियों, अधोसंरचना निर्माण समेत महिलाओं के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। इस वर्ष का अनुमानित बजट लगभग 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपए से अधिक का रहा जो विगत बजट से 12 प्रतिशत अधिक है।
    बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजपाल ने कहा कि बजट 2025-26 माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को गति देना वाला प्रगति का बजट है। आज जो ऐतिहासिक एवं सर्वस्पर्शी बजट माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में प्रस्तुत किया उसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ। विशेषकर हमारे बस्तर संभाग एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के विकास के लिए की गई घोषणाओं से हमारी जनजातीय समुदाय व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे, प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, कृषि व किसान कल्याण, युवाओं को रोजगार व शिक्षा, शासकीय कर्मचारियों को प्रोत्साहन, अधोसंरचना विकास, जनजातीय समुदाय एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के विकास के साथ ही सर्वस्पर्शी बजट से जन-जन की सुरक्षा एवं प्रदेश का विकास सुनिश्चित होगा।

    तेजपाल शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष का बजट “GYAN” (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) पर केंद्रित था, जबकि इस वर्ष का बजट “GATI” (गुड गवर्नेस, अधोसंरचना, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ) पर केन्द्रित है जिससे छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। बजट में महतारी वंदन योजना के बजट में वृद्धि कर 5500 करोड़ रुपए किया जाना, आगामी 3 वर्षों में लखपति दीदी योजना के माध्यम से प्रदेश की 8 लाख महिलाओं को लखपति बनाना, 7 वर्किंग वूमन हॉस्टल, बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं और महिलाओं को समर्पित महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। 50 करोड़ रुपये के बजट से बनने वाले ये सदन महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक माहौल प्रदान करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- हमर खुशी दुगुना हो गे

    August 26, 2026

    बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर

    August 26, 2026

    CG BREAKING : IGKV में फिर पेपर लीक का दावा, परीक्षा से पहले ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर वायरल

    August 26, 2026

    Raksha Bandhan Special Train : रक्षाबंधन पर घर पहुंचना होगा आसान, रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन की घोषणा की

    August 26, 2026

    CG NEWS : रायपुर में पार्षद कार्यालय पर पथराव, गेट का कांच टूटा’ महिला के खिलाफ FIR दर्ज

    August 26, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- हमर खुशी दुगुना हो गे

    August 26, 2026

    बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर

    August 26, 2026

    CG BREAKING : IGKV में फिर पेपर लीक का दावा, परीक्षा से पहले ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर वायरल

    August 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.