Saturday, October 25, 2025

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत ग्राम रैनपुर एवं महमदपुर में शिविर का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा 26 जून 2025/ जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बलौदा विकासखंड के ग्राम रैनपुर में एवं अकलतरा विकासखंड के ग्राम महमदपुर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अन्तर्गत शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, मछली पालन, पशुधन विकास, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाया गया एवं ग्रामीणों की विभिन्न मांग एवं समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

27 जून को केराकछार में होगा शिविर का आयोजन

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 27 जून को बलौदा विकासखंड के ग्राम केराकछार के ग्राम पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -