पत्रकारिता , समाज सेवा और जन्मदिवस के शुभ अवसर पर प्रेस क्लब, चांपा के अध्यक्ष डॉक्टर कुलवंत सिंह सलूजा तथा साथियों की ओर से शशिभूषण सोनी सम्मानित किए गए । नव आस्था जन विकास सेवा समिति के द्वारा आयोजित गौरव सम्मान समारोह में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा टीम की सहभागिता रही । रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित विश्राम गृह में एक-दिवसीय समारोह में डां कुलवंत सिंह सलूजा अध्यक्ष प्रेस क्लब चांपा, डॉ मूलचंद गुप्ता सचिव, कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी, मानवाधिकार अपराध एवं नियंत्रण जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीएम चांपा सुश्री योगिता बाली खापर्डे, जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती डॉ श्रीमति कुमुदिनी द्विवेदी जिला शिक्षा , व्याख्याता श्रीमति रेखा गुप्ता, श्रीमति रानी क्षत्रीय संपादक दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सक्रिय महिला पार्षद श्रीमति पुष्पा सिंह तथा समाज सेविका श्रीमति शांता गुप्ता मंचस्थ थी । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने किया ।
पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन व्यक्तियों को किया गया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह विशिष्ट सम्मान राजेश सिंह क्षत्रीय प्रधान संपादक दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, भूपेंद्र देवांगन संपादक सलवा जुडूम न्यूज तथा शशिभूषण सोनी पूर्व सहायक प्राध्यापक ( वाणिज्य ) मयूर ध्वज महादानी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांपा तथा सीजी टाईम्स न्यूज़ के लेखक को प्रेस क्लब ,चांपा के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह में प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित दिया गया ।
सम्मान समारोह की जानकारी
कार्यक्रम का आयोजन नव आस्था जन विकास समिति के द्वारा आयोजित हुआ इसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ टीम जांजगीर-चांपा टीम की सहभागिता रही ।
शिक्षा, संस्कृति, पत्रकारिता, सामाजिकता, पर्यावरण, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं तथा पुरुषों को प्रशस्ति-पत्र और मूमेटो देकर सम्मानित किया गया ।
शशिभूषण सोनी को पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किए जाने पर सीजी टाईम्स पोर्टल न्यूज़ के प्रबंध संपादक जगदीश भाई पटेल तथा न्यूज परिवार ओर से बधाई ।
बधाई संदेश
शशिभूषण सोनी को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाईयां ! आपकी पत्रकारिता और प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान को सलाम ।


