कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर की पानी में डुबोकर की हत्या,

जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर के गहरे पानी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

विवरण आरोपी रेशम यादव की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि बेटा आयुष आरोपी के पास ही था। बताया गया कि आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी जान दे देगा। 13 मार्च की शाम वह बेटे आयुष को लेकर निकला और 14 मार्च की रात लगभग 1 बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में उसे डुबोकर हत्या कर दी। रात करीब 2 बजे आरोपी पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की बात बताई।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि संतोष बंजारे, रामदुलार साहू, प्रआर राजेश कोशले ,भुवनेश्वर पटेल थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -