कोरबा: विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के सम्मान में प्रेस कंपलेक्स टीपी नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।रविवार की संध्या को आयोजित कार्यक्रम में प्रेस से जुड़े विभिन्न लोग सम्मिलित हुए ।इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया संगठन के संरक्षक जगदीश भाई पटेल ने नवनिर्वाचित विधायक व कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने अपने उद्बोधन में कई विषयों पर चर्चा की।





