Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime : गहने खरीदने के बहाने दुकान में घुसा चोर, काउंटर से सोने के झाले पार’ CCTV में कैद वारदात

    November 22, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, अकवान चक्रवात से बर्बाद धान फसल का होगा सर्वे

    November 22, 2026

    CG News : बस्तर को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात’ जगदलपुर में बनेगा कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी कोरबा पूर्व में मातृ संगोष्ठी एवं शिशु नगरी का भव्य आयोजन
    Chhattisgarh

    सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी कोरबा पूर्व में मातृ संगोष्ठी एवं शिशु नगरी का भव्य आयोजन

    News EditorBy News EditorJanuary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी, कोरबा पूर्व में मातृ संगोष्ठी एवं शिशु नगरी का भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य श्री राजकुमार देवांगन रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दीपक सोनी (कोरबा विभाग समन्वयक) एवं श्री संजय कुमार देवांगन (प्रधानाचार्य, पूर्व माध्यमिक) उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा पारंपरिक रीति से किया गया।
    अपने संबोधन में अतिथियों ने मातृशक्ति की भूमिका को बाल संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा में माता का योगदान सबसे निर्णायक होता है। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे भैया-बहनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने आकर्षक नृत्य, गीत एवं लघु प्रस्तुतियों के माध्यम से पारिवारिक वातावरण, नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं संस्कारों का संदेश दिया। बच्चों की सहज एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित माताओं एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
    कार्यक्रम में कुल 220 मातृशक्तियों की गरिमामयी सहभागिता रही, जिससे मातृसंगोष्ठी अत्यंत सफल रही। माताओं ने विद्यालय की शिक्षण पद्धति, संस्कार आधारित शिक्षा एवं गतिविधियों की सराहना की। शिशु नगरी कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं एवं सहयोगी संस्थाओं की जीवंत प्रदर्शनी लगाई गई। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास, कौशल निर्माण, संस्कार शिक्षा एवं व्यवहारिक ज्ञान को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। अभिभावक बंधुओं के सहयोग से आनंद मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक विभाग के भैया-बहनों ने विभिन्न खेलों, गतिविधियों एवं मनोरंजन कार्यक्रमों में भाग लेकर भरपूर आनंद उठाया। आनंद मेला बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
    कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य श्री पंकज तिवारी ने सभी अतिथियों, मातृशक्तियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यालय एवं परिवार के बीच सहयोग और विश्वास और अधिक मजबूत होता है। उप-प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा त्रिपाठी सहित समस्त आचार्य परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime : गहने खरीदने के बहाने दुकान में घुसा चोर, काउंटर से सोने के झाले पार’ CCTV में कैद वारदात

    November 22, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, अकवान चक्रवात से बर्बाद धान फसल का होगा सर्वे

    November 22, 2026

    CG News : बस्तर को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात’ जगदलपुर में बनेगा कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो

    November 22, 2026

    CG News : रायपुर में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, CM विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी CM होंगे शामिल

    November 22, 2026

    CG Labour Rules 2026 : छत्तीसगढ़ में लागू हुए नए श्रम नियम, ट्रेड यूनियन से लेकर विवाद समाधान तक बदली व्यवस्था

    November 22, 2026

    कॉलेज जाने निकला था ASI का बेटा, चार दिन बाद डेम में मिली लाश; मोबाइल और बाइक गायब

    November 22, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG Crime : गहने खरीदने के बहाने दुकान में घुसा चोर, काउंटर से सोने के झाले पार’ CCTV में कैद वारदात

    November 22, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, अकवान चक्रवात से बर्बाद धान फसल का होगा सर्वे

    November 22, 2026

    CG News : बस्तर को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात’ जगदलपुर में बनेगा कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो

    November 22, 2026

    CG News : रायपुर में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, CM विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी CM होंगे शामिल

    November 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.