Monday, July 7, 2025

कोरबा में 60 हाथियों के झुंड का उत्पात :12 हाथियों ने किसान के मकान तोड़े, धान और चावल भी चट कर गए

कोरबा के कटघोरा वन मंडल में लगभग 60 हाथी घूम रहे हैं।कोरबा के कटघोरा वन मंडल में करीब 60 हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया है। मंगलवार रात रात 12 हाथियों ने झिनपुरी और भदरापारा में लोगों के घर तोड़ दिए। कच्चे मकान को जगह-जगह से छेद कर अंदर रखे धान और चावल चट कर गए। सामान को बिखेर दिया। ग्रामीणों ने परिवार समेत भाग कर किसी तरह जान बचाई। इस घटना के बाद गांव में लोग डरे हुए हैं।

वन परिक्षेत्र केंदई के झिनपुरी गांव निवासी राम सिंह मरकाम के मुताबिक घर पर 5 सदस्य सो रहे थे। तभी रात करीब 3 बजे हाथियों की आहट सुनाई दी। उसने परिवार के सभी सदस्यों को लेकर सुरक्षित स्थान पर जाना ही उचित समझा। कमरे से निकल कर गांव के ही पास दूसरे रिश्तेदार के घर जाकर सबने पनाह ली।

दंतैल हाथियों के झुंड में दो शावक भी हैं।
दंतैल हाथियों के झुंड में दो शावक भी हैं।

घर पहुंचा तो मकान क्षतिग्रस्त मिला

दूसरे दिन सुबह जब राम सिंह घर पहुंचा तो मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिला। हाथियों ने मकान में कई जगह बड़े-बड़े छेद कर दिए थे। चारों तरफ सामान बिखरे पड़े थे।

कोरबा में हाथियों ने घर के अंदर रखे धान और चावल को खा लिया।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -