Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में तेज रफ्तार का कहर’ बारिश के बीच बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, चालक की दर्दनाक मौत

    July 25, 2026

    सोशल मीडिया पर PM Modi’ का जलवा’ 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज़, Instagram पर बना नया वैश्विक रिकॉर्ड

    July 25, 2026

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘बस्तर पंडुम 2026’ हेतु उच्चस्तरीय बैठक का हुआ आयोजन
    Chhattisgarh

    ‘बस्तर पंडुम 2026’ हेतु उच्चस्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

    News EditorBy News EditorDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 30 नवंबर 2025 छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को जीवंत बनाने के लिए ‘बस्तर पंडुम 2026′ के आयोजन के लिए शनिवार को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के रायपुर स्थित निवास पर उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बैठक में शामिल हुए। इस महोत्सव में बस्तर संभाग की अनूठी लोककला, संस्कृति, रीति-रिवाज और पारंपरिक जीवनशैली को मंच देने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर पंडुम का आयोजन न केवल बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रयास है, बल्कि इस क्षेत्र के प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच देने और उनकी कला को प्रोत्साहन प्रदान करने का सुनहरा अवसर भी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में इसका सफल आयोजन हेतु सभी विभागों को मिलकर समन्वय के साथ कार्य करना है। वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर पंडुम अपने आप में अनूठा अवसर है जो बस्तर के युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विविधता और उसकी खूबसूरती एक बड़े मंच पर दिखाने का मौका प्रदान करती है।

    संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि बस्तर पंडुम का आयोजन राज्य की संस्कृति का परिचायक है। इसके लिए राज्य शासन के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां तय समय सीमा में पूर्ण करनी होंगी। 05 जनवरी-05 फरवरी 2026 तक होने वाले ‘बस्तर पंडुम 2026’ में 12 प्रमुख विधाओं में बस्तर के पारंपरिक नृत्य-गीत, रीति-रिवाज, जनजातीय नृत्य, वाद्ययंत्र, शिल्प, पारंपरिक व्यंजन, जनजातीय गीत, वेशभूषा, चित्रकला, आंचलिक साहित्य, जनजातीय नाट्य, जनजातीय आभूषण, पेय पदार्थ एवं वन-औषधी के प्रदर्शन पर आधारित प्रतियोगिताएं होंगी। ये प्रतियोगिताओं क्रमशः जनपद, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

    प्रतियोगिता का पहला चरण 05 से 15 जनवरी 2026 तक जनपद स्तर पर होगा, दूसरा चरण 20 से 25 जनवरी 2026 तक जिला स्तर पर और अंतिम चरण 01 से 05 फरवरी 2026 तक संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रत्येक चरण के विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बस्तर पण्डुम में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित किये जाने हेतु जनजातीय बाहुल्य राज्यों के जनप्रतिनिधियों, केन्द्रीय मंत्री, विदेशी राजनयिकों, राजदूतों एवं बस्तर क्षेत्र के स्थानीय विषय विशेषज्ञ, पद्म विभूषित गणमान्य नागरिकों, बस्तर क्षेत्र के विभिन्न कार्य क्षेत्रों उपलब्धि प्राप्त विशिष्ट जनों को बस्तर की विशिष्ट संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बस्तर के समस्त समाज प्रमुख, सिरहा, मांझी, चालकी को भी आमंत्रित करने को कहा।

    सभी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करते हुये देश के समस्त राज्यों के कलाकारों को जनजातीय लोक कला नृत्यों के प्रदर्शन एवं प्रस्तुति हेतु आमंत्रित करने के निर्देश दिए। बस्तर पंडुम में संभाग के 07 जिलों के 1885 ग्राम पंचायत, 32 जनपद पंचायत, 08 नगर पालिका, 12 नगर पंचायत तथा 01 नगर निगम क्षेत्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के सचिव श्री रोहित यादव, संचालक श्री विवेक आचार्य, बस्तर पंडुम के नोडल अधिकारी श्री युगल किशोर एवं मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के ओएसडी श्री जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में तेज रफ्तार का कहर’ बारिश के बीच बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, चालक की दर्दनाक मौत

    July 25, 2026

    सोशल मीडिया पर PM Modi’ का जलवा’ 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज़, Instagram पर बना नया वैश्विक रिकॉर्ड

    July 25, 2026

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026

    CG News : जगदलपुर सेंट्रल जेल बना शादी का गवाह, रेप केस वाले युवक-युवती ने कोर्ट की अनुमति से लिए सात जन्मों के वचन

    July 25, 2026

    NEET-UG परीक्षा विवाद’ उग्र प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

    July 25, 2026

    कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी, दमकल की टीमें मौके पर

    July 25, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    कोरबा में तेज रफ्तार का कहर’ बारिश के बीच बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, चालक की दर्दनाक मौत

    July 25, 2026

    सोशल मीडिया पर PM Modi’ का जलवा’ 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज़, Instagram पर बना नया वैश्विक रिकॉर्ड

    July 25, 2026

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026

    CG News : जगदलपुर सेंट्रल जेल बना शादी का गवाह, रेप केस वाले युवक-युवती ने कोर्ट की अनुमति से लिए सात जन्मों के वचन

    July 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.